Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: आज करें मां चंद्रघंटा की आराधना, प्रेतबाधा से हैं परेशान - भय बाधा होगी दूर - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: आज करें मां चंद्रघंटा की आराधना, प्रेतबाधा से हैं परेशान – भय बाधा होगी दूर

Ekhabri धर्म दर्शन। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप का पूजा किया जाता है। मां चंद्रघंटा के गले में सफेद फूलों की माला होती है। मान्यता है की मां चंद्रघंटा की पूजा से समस्त पाप व बाधाएं ख़त्म हो जाती हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक पराक्रमी व निर्भय हो जाता है। देवी की आराधना करने से प्रेतबाधा से भी रक्षा होती है।

 

ऐसा है देवी का मोहक स्वरूप:

देवी के इस स्वरूप के दस हाथ हैं जिनमें विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सुसज्जित हैं। मां के दस हाथो के अस्त्र शस्त्र में घंटा, तलवार, पुष्प, गदा, धनुष, बाण, त्रिशूल, खड्ग, खप्पर, चक्र हैं। देवी की उत्पत्ति की अगर बात करें तो त्रिदेवों ने देवताओं की बात सुनी और क्रोध प्रकट किया, जिससे एक ऊर्जा निकली उस ऊर्जा से एक देवी प्रकट हुई जिनका नाम चंद्रघंटा है।

इन्हे भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल, विष्णुजी ने अपना चक्र, इंद्र ने अपना घंटा, सूर्य ने अपना तेज और तलवार और सिंह प्रदान किया।इसके बाद मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का वध कर देवताओं और स्वर्ग लोक की रक्षा की। मां त्रिनेत्रधारी है। इनकी तीसरी आंख नित्य खुली हुई रहती है। माता का वाहन शेर है। मां के शीश पर आधा चंद्र है जिसके कारण इस रूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। मां का वाहन शेर है इसलिए महादेवी भी कहते है। मां चंद्रघंटा का रंग सोने के समान चमकीला है। मां की मुद्रा संकटों से बचाने वाली युद्ध के लिए तत्पर वाली होती है।

इस मंत्र से मां की पूजा करनी चाहिए:

Read Also  महाकुंभ में राष्ट्र्पति ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा आरती भी की

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥
ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

 

मां की पूजा कैसे करनी चाहिए: 
मां की पूजा में रक्त वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना गया है।

सुगंधित पुष्प धूप दीप नैवेद्य पाटला के माला ( गुलाब ) और कमल के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा करने से घर में सुख की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।

इन चीजों का लगाएं भोग: 

मां के भोग प्रसाद में दूध का उपयोग करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है केसर युक्त खीर, लौंग, इलाइची, पंचमेवा, दूध से बनी मिठाइयां, मिसरी, और खोवे के पेड़े का भोग लगाया जाता है। मां को शहद का भोग भी लगाया जाता है।

 

मां चंद्रघंटा का जाप मंत्र –

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चन्द्रघण्टा यशस्विनीम्॥

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *