Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: नवरात्रि के चौथे दिन का महत्त्व: माँ कूष्मांडा की पूजा - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: नवरात्रि के चौथे दिन का महत्त्व: माँ कूष्मांडा की पूजा

Ekhabri धर्म दर्शन। नवरात्रि का चौथा दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा को समर्पित होता है। माँ कूष्मांडा को सृष्टि की रचनाकार माना जाता है, जिन्होंने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति की थी। उनका नाम ‘कूष्मांडा’ का अर्थ है – ‘कू’ (छोटी), ‘उष्मा’ (ऊर्जा), और ‘अंड’ (ब्रह्मांड), यानी वह देवी जिन्होंने अपने प्रकाश से ब्रह्मांड की रचना की।

 

माँ कूष्मांडा की पूजा का महत्व

माँ कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि उनकी पूजा करने से रोगों का नाश होता है और भक्तों को शारीरिक व मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। नवरात्रि के चौथे दिन भक्त उपवास रखते हैं और देवी को मालपुआ का भोग अर्पित करते हैं। भक्त मां को सफेद पुष्प और श्वेत रंग के वस्त्र भी अर्पित करते हैं, जो शांति और शक्ति का प्रतीक होते हैं।

 

 

माँ कूष्मांडा के प्रसिद्ध मंदिर

भारत में माँ कूष्मांडा के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां भक्त दर्शन करने जाते हैं। कुछ प्रमुख मंदिर इस प्रकार हैं:

 

Ekhabri मां कुष्मांडा,कानपुर
Ekhabri मां कुष्मांडा,कानपुर

 

1. कूष्मांडा देवी मंदिर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) : यह मंदिर कानपुर के पास घाटमपुर में स्थित है और यहां मंदिर में स्थापित पिंडी रूप देवी प्रतिमा से सैदव रिसने वाला जल एक रहस्य है। आजतक कोई यह नहीं जान पाया कि जल कहां से प्रतिमा में आ रहा है। लेकिन, इस पवित्र जल को लेकर अटूट मान्यता और आस्था जुड़ी है। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा और महोत्सव का आयोजन होता है।

Read Also  दंतेवाड़ा में 160 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

 

 

Ekhabri मां कुष्मांडा स्वरूपा महामाया अंबिकापुर
Ekhabri मां कुष्मांडा स्वरूपा महामाया अंबिकापुर

2. अंबिकापुर कूष्मांडा मंदिर, छत्तीसगढ़ : यह मंदिर छत्तीसगढ़ में स्थित है और यहाँ पूरे वर्ष देवी के भक्तों का तांता लगा रहता है।

 

 

 

Ekhabri मां कुष्मांडा वाराणसी
Ekhabri मां कुष्मांडा वाराणसी

3. कूष्मांडा देवी मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : वाराणसी के इस मंदिर में नवरात्रि के समय विशेष आराधना की जाती है और यहाँ देवी के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में आते हैं।

 

 

 

4. कूष्मांडा शक्तिपीठ, हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में स्थित यह शक्तिपीठ भी माँ कूष्मांडा को समर्पित है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है।

 

 

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की उपासना से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का प्रवेश होता है। भक्त अपने जीवन में देवी के आशीर्वाद से नए उत्साह और ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *