Google Analytics Meta Pixel देश की इन 5 जगहों पर भूलकर भी न लें सेल्फी, जा सकते हैं जेल - Ekhabri.com

देश की इन 5 जगहों पर भूलकर भी न लें सेल्फी, जा सकते हैं जेल

नई दिल्ली। सिडनी के डायमंड बे ब्यूटी स्पॉट के सेल्फी पॉइंट से सेल्फी लेना एक लड़की को भारी पड़ गया. 21 साल की मेकअप आर्टिस्ट मेंडलिन डेविस सूर्योदय के साथ अपनी सेल्फी लेने के लिए एक चोटी पर चढ़ी थीं मगर वहां से गिरकर उनकी मौत हो गई। खबर आई है कि उनके शरीर में ड्रग्स और अल्कोहल पाया गया था. ये पहली बार नहीं है जब कोई व्यक्ति सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठा हो। भारत में सेल्फी लेने के कारण आए दिन लोगों के साथ हादसे होते रहते हैं। मोबाईल में बेहतर क्वालिटी के सेल्फी कैमरे आ जाने के बाद से लोगों में सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. भारत में भी लोगों में सेल्फी लेने का शौक सर चढ़कर बोलता है इसलिए लोगों को ये पता होना चाहिए कि कहां सेल्फी लेना सुरक्षित है और कहां नहीं. हम आपको बता रहे हैं भारत में ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां अगर आपने सेल्फी ली तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।
रेल की पट्रियां
रेलवे ट्रैक यानी रेल की पट्रियों पर सेल्फी लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है. आपकी जान को खतरा तो है ही इसके साथ ही आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. दरअसल, रेलवे एक्ट के सेक्शन 147 के तहत रेलवे पुलिस आपको ट्रैक पर सेल्फी लेने के लिए गिरफ्तार कर सकती है. आप को रेलवे ट्रैक को बाधित करने या ट्रेनों के नुकसान पहुंचाने के जुर्म में जेल हो सकती है.
-मुंबई का मरीन ड्राइव

Read Also  पांच फरवरी को महाकुंभ आ सकते हैं PM मोदी;

ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है मगर मुंबई में 16 टूरिस्ट स्पॉट को नो सेल्फी जोन में तब्दील कर दिया गया है. भारत में सेल्फी लेते समय कई हादसे होते हैं इसलिए प्रशासन ने मुंबई के मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी और बांद्रा बैंड स्टैंड को नो सेल्फी जोन में बदल दिया है. साल 2018 में एक युवक दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव में सेल्फी लेते वक्त डूब गया था. इसलिए अगर आप मरीन ड्राइव जाएं तो सेल्फी ना लें.
कुंभ मेला


कुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है जहां करोड़ों की संख्या में लोग इक_ा होते हैं. यहां हमेशा भगदड़ का खतरा होता है. कई रास्ते ऐसे होते हैं जिसमें रुकने की मनाही होती है. ये रास्ते पीपे की पुलों पर होते हैं या फिर नदी के किनारे ऐसी जगहें होती हैं जहां भगदड़ का खतरा सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में अगर आप कुंभ मेले में जाएं तो बेहद सावधानी से फोटो खींचें और सेल्फी लेने से तो बिल्कुल बचें क्योंकि कुंभ में पुलिस लोगों पर पैनी नजर बनाए रहती है, और अगर पुलिस ने आपको सेल्फी लेते हुए देख लिया तो फिर आपको जेल जाना पड़ सकता है।
पोलिंग बूथ

भारत चुनावी मौसम के दौरान जब वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ लगाए जाते हैं तब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। पोलिंग बूथ में फोटो क्लिक करना बिल्कुल वर्जित रहता है। भूलकर भी वोटिंग मशीन पर बटन प्रेस करते हुए फोटो ना क्लिक करें। वोटिंग मशीन के पास ही नहीं, जब आप कतार में इंतजार कर रहे हैं तब भी फोटो ना क्लिक करें। आप घर जा कर स्याही लगी उंगली के साथ फोटो जरूर क्लिक कर सकते हैं मगर पोलिंग बूथ पर ऐसा करना आपके लिए मुश्किलें ला सकता है।

Read Also  सिर पर केतली रखकर चाय बनाते देखा है, हारूल नृत्य में ऐसा होता है

गोवा का बीच (ज्वार-भाटा के दौरान)
ये जानकर आप सोचने लगे होंगे कि गोवा के बीच पर सेल्फी लेना क्यों वर्जित है. दरअसल, आप गोवा के बीच पर सेल्फी ले सकते हैं मगर मॉनसून के दिनों में ज्वार-भाटा के दौरान प्रशासन सेल्फी लेने पर बैन लगा देता है. सेल्फी ही नहीं, ज्वार के वक्त तैरने पर भी पाबंदी रहती है. गोवा में 24 स्पॉट को नो सेल्फी जोन बना दिया गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...