बंधन लाइफ और बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत आई-गारंटी विश्वास और आई-इन्वेस्ट II जैसे दो नए बीमा प्लान्स बंधन बैंक की 181 शाखाओं में उपलब्ध होंगे। बैंक के मौजूदा ग्राहक कुछ ही मिनटों में पॉलिसी प्राप्त कर सकते हैं। आने वाले हफ्तों में ‘शुभ समृद्धि’ और बचत योजनाओं के साथ प्लान्स की श्रेणी का और विस्तार होगा। वर्ष 2024 के अंत तक बंधन लाइफ की सभी जीवन बीमा योजनाएं पूरे देश में उपलब्ध कराई जाएंगी। बंधन का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और ग्राहकों को व्यापक वित्तीय समाधान प्रदान करना है।










