छत्तीसगढ़ में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे कुल 670 किलोमीटर लंबी रेल लाइनों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है और इसे प्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल में विकास को नई गति मिलेगी।
प्रस्तावित परियोजनाओं में गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन का सर्वे शामिल है, जिसके लिए 12.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस रेल लाइन से बस्तर के सुदूर इलाकों के लोग शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीधे शहरों से जुड़ सकेंगे।
दूसरी परियोजना में कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन का सर्वे शामिल है, जिसके लिए 4.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना से कोरबा और सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में रेल सुविधा में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और बस्तर और सरगुजा संभाग में विकास की नई राहें खुलेंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...