जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के दौरे पर 2 करोड़ 99 लाख से अधिक की लागत से बने बस्तर दशहरा पसरा के विकास कार्य का उद्घाटन किया। यह स्थल दंतेश्वरी मंदिर के पास पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। यहां 75 दिवसीय बस्तर दशहरा उत्सव की मुख्य रस्मों की जानकारी देने के लिए जीवन्त प्रतिकृति बनाई गई है। कार्यक्रम में वनमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू, साथ ही पूर्व सांसद और विधायक, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।










