Google Analytics Meta Pixel Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र और सफलता के लिए आजमाएं ये 5 जादुई उपाय - Ekhabri.com

Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र और सफलता के लिए आजमाएं ये 5 जादुई उपाय

Karwa Chauth 2024: पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है. इस वर्ष, यह पर्व 20 अक्तूबर 2024 को है. इस दिन, महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. चांद का इस पर्व में महत्वपूर्ण स्थान होता है, क्योंकि महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं.

 

भारत में करवा चौथ का त्योहार विभिन्न मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो इसे और खास बनाता है. खासकर पंजाब में, महिलाएं सखी सहेलियों के साथ मिलकर करवा माता की पूजा करती हैं. इस बार, व्यतीपात योग, कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का संयोग इस पर्व को और भी विशेष बना रहा है. इस दिन कुछ खास उपाय करने से भाग्य में वृद्धि और पति की आयु में बढ़ोतरी के आशीर्वाद मिलते हैं.

 

करवा चौथ पर करें ये 5 उपाय

गणेश जी की पूजा: करवा चौथ के दिन ‘ओम श्री गणधिपतये नम:’ मंत्र का जाप करते हुए पांच हल्दी की गांठें गणेश जी को अर्पित करें. फिर भगवान की पूजा करें. यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ाने में सहायक होता है.

गौरी पुत्र गजानन की आराधना: अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां हैं, तो चतुर्थी के दिन दुर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां गजानन को अर्पित करें. इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ती है और पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होते हैं.

चंद्रमा का मंत्र जाप: चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद मोती रुद्राक्ष की माला से ‘ओम सों सोमाय नम:’ का जाप करें. इस दौरान मन को शांत रखना आवश्यक है. इससे मानसिक समस्याएं जल्दी दूर होती हैं.

Read Also  योग से तनाव मुक्त जीवन और स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा: श्याम बिहारी जायसवाल

गाय को अर्पण: पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए करवा चौथ पर पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच केले गाय को खिलाएं. यह उपाय झगड़ों को समाप्त करने में मदद करता है.

महादेव की पूजा: करवा चौथ पर किसी शिवालय जाकर विधि विधान से महादेव की पूजा करें. रुद्राभिषेक करना संभव हो तो करें. इससे जीवन में सुख और समृद्धि की वृद्धि होती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *