Google Analytics Meta Pixel वेदांता एल्यूमिनियम लॉजिस्टिक्स में सुधार और सस्टेनेबिलिटी के लिए बीओबीआरएन रेक्स का उपयोग शुरू किया - Ekhabri.com

वेदांता एल्यूमिनियम लॉजिस्टिक्स में सुधार और सस्टेनेबिलिटी के लिए बीओबीआरएन रेक्स का उपयोग शुरू किया

रायपुर, अक्टूबर 2024: वेदांता एल्यूमिनियम ने अपने ओडिशा के झारसुगुडा और छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित स्मेल्टरों में कोयला ढोने के लिए बोगी ओपन बॉटम रैपिड डिस्चार्ज रेलवे वैगन (BOBRN) का उपयोग शुरू किया है। यह पहल भारतीय रेलवे की जनरल परपज वैगन इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत की गई है, जिससे कंपनी की प्रचालन दक्षता और सस्टेनेबिलिटी में सुधार होगा।

 

बीओबीआरएन वैगन विशेष रूप से कोयला ढोने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो निचले हिस्से से कोयले को सीधे हॉपर पिट में अनलोड कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और कोयला डिलीवरी की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

 

वेदांता एल्यूमिनियम के झारसुगुडा और बाल्को, कोरबा के स्मेल्टरों को स्थिर बिजली की आवश्यकता होती है। बीओबीआरएन रेक्स के इस्तेमाल से कंपनी कोयले की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कर सकेगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों की दिशा में प्रगति होगी।

 

वर्तमान में कंपनी चार बीओबीआरएन कैप्टिव कोल रेक का उपयोग कर रही है और भविष्य में अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमता को और बढ़ाने की योजना है। इससे कंपनी की प्रचालन दक्षता और सस्टेनेबल पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

वेदांता एल्यूमिनियम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुनील गुप्ता ने कहा कि बीओबीआरएन रेक्स के उपयोग से कंपनी की लॉजिस्टिक्स प्रणाली में सुधार होगा और कोयला परिवहन में अधिक भरोसेमंद और कुशल प्रणाली का निर्माण होगा।

 

बाल्को के सीईओ एवं डायरेक्टर राजेश कुमार ने इस पहल को सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे कंपनी की आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती आएगी।

Read Also  10 करोड़ रुपये टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा ई-बिल

 

वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी है, जिसने वित्तीय वर्ष 2024 में 23.7 लाख टन एल्यूमिनियम उत्पादन किया। कंपनी का लक्ष्य 2050 तक नैट जीरो बनना है और अपने कार्बन फुटप्रिंट को घटाने की दिशा में काम कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

निलंबित IAS समीर विश्नोई पर बड़ा एक्शन, 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्ति अटैच

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...

नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा नया बल

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *