गोरखपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संजय गर्ग को फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा था, लेकिन अब यह सामने आया है कि वह केवल बिचौलिया है। इस मामले में असली मास्टरमाइंड मुंबई में बैठा सुमित है, जो जयपुर का रहने वाला है और मुंबई में अपनी एक फर्म चलाता है।
बता दें कि जयपुर के शांतिनगर निवासी संजय गर्ग को गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संजय गर्ग पर आरोप है कि वह फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ऑर्डर लेता और उसे मुंबई में सुमित के पास भेज देता था। वहां से तैयार नंबर प्लेटें संजय के जरिए पूरे देश में सप्लाई की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर गोरखपुर लाने के बाद पूछताछ की, जिसमें सुमित का नाम सामने आया। पुलिस अब सुमित की तलाश में जुट गई है, जिससे इस गिरोह का पूरा भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।
संजय के मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि उसे व्हाट्सएप पर हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ऑर्डर मिलते थे। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पांच घंटे में ही संजय के पास 10 राज्यों से 50 से अधिक गाड़ियों के नंबर प्लेट बनाने के ऑर्डर आए। संजय प्रत्येक नंबर प्लेट के लिए एक हजार रुपये लेता था और उन्हें कूरियर के माध्यम से भेजता था। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन जारी रखी है।
इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब लखनऊ की रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, जो उत्तर प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का ठेका रखती है, को गोरखपुर में फर्जी नंबर प्लेट के शिकायतें मिलने लगीं। कंपनी के रीजनल हेड मो. सारिक ने 31 जुलाई को गोरखपुर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने अलीनगर में छापेमारी कर एहसान अली नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एहसान ने बताया कि वह जयपुर निवासी व्यक्ति से नंबर प्लेट बनवाता था। इसके बाद से ही पुलिस ने संजय गर्ग की तलाश शुरू की थी।
पुलिस का मानना है कि इस फर्जीवाड़े का असली मास्टरमाइंड सुमित है, जिसने मुंबई में अपनी एक फर्म बना रखी है और वहीं से नंबर प्लेट बनाकर पूरे देश में सप्लाई करवा रहा है। पुलिस की टीम अब सुमित की तलाश में है, और उसके पकड़े जाने से इस गिरोह के और भी राज सामने आ सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...