Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रोशन हुआ एकात्म पथ, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रोशन हुआ एकात्म पथ, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

 

रायपुर, 01 नवंबर 2024 / छत्तीसगढ़ राज्य की 24वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर नया रायपुर के एकात्म पथ पर 11,000 दीपों का भव्य प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है। इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसव राजू एस. और अन्य गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ अधिकारी, व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

IMG 20241101 213410 (700 x 466 pixel)
एकात्म पथ में हुआ आतिशबाजी…

 

कार्यक्रम में 11 हजार दीपों के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को सतरंगी बना दिया और लाइटों की रौशनी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर संगीत ने माहौल को और भी मोहक बना दिया, वहीं आकर्षक रंगोली और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने तस्वीरें लेकर अपनी खुशी का इजहार किया।

 

मुख्यमंत्री ने एकात्म पथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई और उपहार भेंट कर उनका मान-सम्मान बढ़ाया।

 

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में मध्य प्रदेश से अलग कर की गई थी, जो देश के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को मान्यता देना और प्रशासनिक सुविधा में सुधार करना था।

Read Also  डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री साय

 

आज छत्तीसगढ़ अपनी 24वीं वर्षगांठ मना रहा है और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के साथ देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी को मिला रोजगार, पढ़ाई को नई उड़ान  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरगुजा जिले की रहने वाली शाम कुमारी की सफलता कहानी इसी बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है,...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *