रायपुर, 02 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का आयोजन नया रायपुर अटल नगर में 4 से 6 नवम्बर तक बड़े धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। राज्योत्सव स्थल पर मुख्य मंच और परिसर की सजावट का काम तेजी से चल रहा है। शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार के लिए विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाने की तैयारियों में जुटे हैं।
राज्योत्सव का उद्घाटन 4 नवम्बर को शाम 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 5 नवम्बर को राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, और 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति द्वारा राज्य अलंकरण समारोह एवं समापन समारोह का आयोजन होगा।
राज्योत्सव के दौरान देश के ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 4 नवम्बर को शाम 4.30 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आरंभ होगा, जिसमें बालीवुड गायक शान की विशेष प्रस्तुति भी शामिल है। 5 और 6 नवम्बर को भी विभिन्न सांस्कृतिक और लोक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार भी आयोजन का आकर्षण का केन्द्र होंगे, जहां छत्तीसगढ़ के शिल्प और व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 3, 2026 /
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया। ...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...