रायपुर, 17 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दीं और निषाद समाज के इस प्रयास की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन निषाद समाज का एक उत्कृष्ट प्रयास है। सामाजिक एकता बहुत आवश्यक है। समाज में सभी समान होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से न केवल समाज को बल्कि पूरे देश को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा का महत्व अत्यधिक है और समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने समाज के प्रमुखों से अपील की कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और सबको शिक्षा से जोड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी गुहा निषादराज के वंशज हैं, जिन्होंने श्री राम की नौका पार कराई थी। हमारी सरकार श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करवा रही है। उन्होंने सभी से प्रभु राम के दर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने निषाद समाज को मत्स्य पालन की योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की गारंटी को हमारी सरकार पूरा कर रही है। दो साल का लंबित धान बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि, और आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति जैसे कई निर्णय लिए जा रहे हैं और क्रियान्वित हो रहे हैं। समर्थन मूल्य पर 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है और किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम छरछेद में हुई घटना में पीड़ित निषाद परिवार की सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने और पीड़ित परिवार के चार बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक प्रति माह 4 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, पीड़ित परिवार के दो युवाओं को कलेक्टर दर पर नौकरी देने की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित 10 युवाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में एम आर निषाद, सुरेश धीवर सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...