रायपुर, 9 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जैन समाज द्वारा आयोजित सिद्धितपकी पूर्णहुति पर सिद्धिशिखर विजय उत्सव में बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जैन समाज में तपस्या की परंपरा छत्तीसगढ़ के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 साल के बेटे, 13 साल की बेटी से लेकर 80 साल की माता सहित कुल 114 तपस्वियों ने 44 दिन तक 4500 प्रकार के व्रत रखकर कठोर साधना की, जिनका आज सम्मान किया गया। उन्होंने जैन समाज के संत-मुनियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बिना चरण पादुका के हजारों मील पैदल यात्रा करते हैं और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। जैन धर्म में गलतियों को स्वीकारने और क्षमा मांगने की परंपरा को उन्होंने महान बताया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को संतों का आशीर्वाद हमेशा से मिलता रहा है। इस आध्यात्मिक तपस्या को उन्होंने संतों की प्रेरणा का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु राम का ननिहाल, छत्तीसगढ़, हमेशा से शांति और समृद्धि का केंद्र रहा है।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तपस्वियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी तपस्या से छत्तीसगढ़ की धरती सुख और समृद्धि से भरपूर हो। कार्यक्रम में पूज्य जयपाल विजयजी महाराज ने भी जैन धर्म की अहिंसा और करूणा की विचारधारा पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, गजराज पगारिया, स्वरूप चंद जैन सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक समाज और चर्तुमास समिति द्वारा किया गया, जिसमें सकल जैन समाज के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...