Google Analytics Meta Pixel रियल स्टेट कारोबारी को अगवा कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती - Ekhabri.com

रियल स्टेट कारोबारी को अगवा कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रियल स्टेस कारोबारी को बंदूक के बल पर अगवाकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगा। आरोपियों में ग्वालियर का एक आरक्षक भी शामिल है। कारोबारी को बैंकाक घुमाने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गए। लौटकर आने के बाद इटावा में उसे बंधक बना लिया। इसके बाद कारोबारी को छोड़ने के एवज में आरोपियों ने कारोबारी की पत्नी से 30 लाख रुपए वसूल लिए। कोलार पुलिस ने जांच के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अपहरण, ब्लैकमेलिंग, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

 

 

कोलार पुलिस के मुताबिक, ऋचा गौर पति नितेश सिंह ठाकुर दानिश हिल्स व्यू कोलार में रहती हैं। वह अपने पति के साथ रियल स्टेट का काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मेरे पति के परिचित संजय राजावत निवासी पुरानी छावनी ग्वालियर हैं। संजय ने मेरे पति के साथ पूर्व में कुछ जमीन के सौदे किए हैं। संजय के साथ उनके दोस्त पंकज सिंह परिहार पिता रामकिशोर सिंह निवासी पिपरोली गढ़िया जिला इटावा यूपी, हेमंत चौहान पिता अर्जुन सिंह निवासी हजीरा ग्वालियर, ओम राजावत उर्फ अन्नू निवासी पुरानी छावनी ग्वालियर, आकाश राजावत पिता रामबाबू निवासी न्यू द्वारिकापुरी पुरानी छावनी से भी हमारा परिचय था।

 

 

 

 

संजय के साथ सभी का हमारे घर व ऑफिस में आना-जाना था। मेरे पति ने करीब एक महीने पहले रूद्राक्ष बिल्डर को बिलखिरिया खुर्द स्थित 14 एकड़ जमीन बेची थी, जिसके पैसे मिलने की जानकारी संजय व उनके साथियों को भी थी। इस जमीन के सौदे में से संजय पति से 10 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था, जबकि संजय व उसके साथियों की इस जमीन में कोई हिस्सेदारी नहीं थी। हमने पैसा देने से मना कर दिया।

Read Also  रायपुर में नौकरी के नाम पर महिला को बंधक बनाने वाले 3 गिरफ्तार

 

 

 

ऋचा ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को पंकज परिहार बंजारी स्थित दफ्तर आया। उसने 10 करोड़ रुपए की मांग की। हमने रुपए देने से मना कर दिया तो पंकज ने बोला कि तुम्हारे और संजय के बीच की बात है। तुम लोग आपस में निपटा लेना। 22 अक्टूबर को पंकज मेरे पति को बैंकाक घुमाने के लिए बोलकर अपने साथ ले गया। बैंकाक से घूमकर आने के बाद 27 अक्टूबर को मेरे पति ने कॉल कर बताया कि पंकज के भतीजे अंकित परिहार की सगाई में ग्वालियर जा रहा हूं। रात में पति से बात नहीं हुई। उनका मोबाइल बंद आ रहा था। हेमंत चौहान ने पति से बात कराई। अगले दिन पति के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप पर मैसेज आए। उन्होंने बताया कि वह संजय, पंकज व अन्य लोगों के कब्जे में है। वह 10 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। मुझे पंकज के गांव पिपरौली में बंधक बनाया है।

 

 

 

संजय ने 28 अक्टूबर को फोन कर कहा कि तुम्हारा पति मेरे कब्जे में है। अपने भाई आकाश को भेज रहा हूं, इसे 30 लाख रुपए दे देना, नहीं तो तुम्हारे पति को जान से मार देंगे। इसके बाद पति से बात कराई। पति ने पैसे देने को कहा। 29 अक्टूबर को सर्वधर्म कोलार रोड स्थित आदिनाथ ज्वेलर्स के पास आकाश व अन्य साथी पैसे लेने के लिए आए। पीड़िता ने अपने नौकर के साथ जाकर उन्हें 30 लाख रुपए दिए। कार का वीडियो उसकी बहन ने बना लिया। आरोपियों ने देर रात मेरे पति को छोड दिया। इसके बाद आपबीती सुनाई। इस आधार पर कोलार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *