देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों से झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की. वहीं रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का शुभारंभ किया गया. रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन विश्व भूषण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टांकराम वर्मा समेत अन्य शामिल हुए.
छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली ये सौगात
रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (ओएसओपी) OSOP योजना का लोकार्पण किया गया.
कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आज देश के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं.वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ कर रहे हैं. तेजी से रेलवे आगे बढ़ रहा है. वंदे भारत ट्रेन का चलना इसका उदाहरण है. रेलवे देश की जीवनरेखा है. भारत का रेलवे तेजी से सुधार कर रोजगार का सृजन भी कर रहा है.
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे देश के लिए और छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है. 85 हजार करोड़ की लागत से 6 हजार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन कर रहे हैं. मैं पीएम मोदी का आभार वक्त करता हूं. 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं. आज यात्री सुविधाओं में बहुत बड़ा सुधार हुआ है. वर्ष 24-25 के बजट में 6 हजार 800 रूपए प्राप्त हुआ है. रायपुर मंडल के 18 वन नेशन काम हुआ है. लोकार्पण पीएम मोदी के हाथ से होगा मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
By User 6 /
November 2, 2026 /
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...