रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे, जिसके तहत उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया। बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली को लेकर अहम बात की। इसके अलावा बुमराह ने कहा कि टीम सीरीज के लिए तैयार है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तैयारी को लेकर बुमराह ने कहा, “हम तैयार हैं. हम पहले आए और वाका में ट्रेनिंग की। हम पहली बार यहां आए थे तो हमने अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए जिम्मेदारी युवाओं पर भी है।”
बुमराह ने इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली को लेकर बात की। बुमराह ने कहा, “मुझे विराट कोहली को कोई इनपुट देने की जरूरत नहीं है। मैंने अपना डेब्यू उनकी कप्तानी में किया। एक सीरीज ऊपर नीचे हो सकती है, लेकिन वह कॉन्फिडेंट हैं।”
फिर बुमराह ने कप्तानी को लेकर कहा, “जब मैं यहां आया था, तो कोच और मैनेजमेंट ने मुझे साफ कर दिया था कि मैं टीम लीड करूंगा। मैं उस जिम्मेदारी के लिए उत्साहित हूं। मैंने पहले भी ऐसा किया है और उस मोमेंट की तरफ देख रहा हूं।” वहीं बुमराह ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “हमने अपनी प्लेइंग इलेवन फाइनल कर ली है और आपको मैच की शुरुआत से पहले पता चल जाएगी।
जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल हुए टेस्ट में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में बतौर कप्तान सबकी नजरें बुमराह पर होंगी। बुमराह अब तक टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट खेल लिए हैं। इन मैचों की 77 पारियों में उन्होंने 20.57 की औसत से 173 विकेट चटका लिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...