रायपुर, 30 नवंबर 2024 – रायपुर जिले के नगपुरा गांव की चंद्रकला वर्मा ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी जिंदगी को नई दिशा दी है। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत “नमो ड्रोन दीदी योजना” के तहत चंद्रकला को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग मिली और इस तकनीक ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया।
चंद्रकला अब ड्रोन की मदद से 10 मिनट में एक एकड़ खेत में कीटनाशक का छिड़काव करती हैं और इसके बदले 300 रुपए कमाती हैं। उनकी यह दक्षता सिर्फ उनके गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के गांवों में भी उनकी मांग बढ़ गई। अब तक चंद्रकला ने 700 एकड़ से अधिक खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव किया है।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल
कुछ समय पहले तक चंद्रकला महिला समूह से जुड़कर मामूली आय अर्जित कर रही थीं। लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा नवंबर 2023 में शुरू की गई “नमो ड्रोन दीदी योजना” ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस योजना के तहत उन्हें ग्वालियर में 15 दिन की ट्रेनिंग मिली और एक ड्रोन के साथ परिवहन वाहन भी उपलब्ध कराया गया।
IMG 20241201 WA0010
चंद्रकला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें उत्तर प्रदेश के फूलपुर में आमंत्रित कर “नमो ड्रोन दीदी” की उपाधि दी। इसके बाद उन्होंने किसानों को ड्रोन के फायदों के बारे में जागरूक किया। मैनुअल छिड़काव के मुकाबले ड्रोन का इस्तेमाल समय और लागत दोनों बचाता है।
तकनीक की उड़ान और बेटियों के सपने
ड्रोन संचालन से हुई आय से चंद्रकला ने न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अपनी बेटी को भी तकनीक की ओर प्रेरित किया। अब उनकी बेटी आईटी इंजीनियरिंग कर रही है।
चंद्रकला का कहना है, “मुझे गर्व है कि मैं ड्रोन दीदी हूं। इस तकनीक ने न केवल मेरी जिंदगी बदली, बल्कि किसानों को भी फायदा पहुंचाया है। मैं अन्य महिलाओं से आग्रह करती हूं कि इस तकनीक से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें।”
“नमो ड्रोन दीदी योजना” के तहत चंद्रकला जैसी कई महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं, जो तकनीक को अपनाकर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...