Google Analytics Meta Pixel ताजमहल में भगवा ध्वज फहराया और शिव चालीसा पढी, चार गिरफ्तार - Ekhabri.com

ताजमहल में भगवा ध्वज फहराया और शिव चालीसा पढी, चार गिरफ्तार

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कठोर पाबंदी के बावजूद ताजमहल परिसर में न केवल शिव चालीसा का पाठ किया, बल्कि भगवा ध्वज भी फहरा दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों ने इस मामले में चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।

हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता के साथ ताजमहल पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहले भगवा ध्वज फहराया। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल दिया। एक वीडियो 23 सेकेंड और दूसरा 14 सेकेंड का है। वीडियो में ताजमहल के उद्यान में ठाकुर बेंच पर बैठकर शिव चालीसा का पाठ कर रहे हैं, जबकि आसपास खड़े आधा दर्जन युवक जेब से भगवा ध्वज निकालकर फहरा रहे हैं। यह वीडियो बनाने वाले युवक की आवाज भी सुनाई दे रही है। 12 सेकेंड का वीडियो ताजमहल से लाइव किए जाने का दावा है। इसमें युवा हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।

इंस्पेक्टर ताजगंज उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ताजगंज निवासी गौरव ठाकुर, अकोला निवासी रिषी लवानिया, सिकंदरा निवासी सोनू बघेल और मुजफ्फरनगर निवासी विशेष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सीआइएसएफ की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरव ठाकुर ने दशहरा पर भी ताजमहल में भगवा ध्वज फहराया था। तब उसने पूर्व में भी तीन-चार बार ताजमहल में भगवा ध्वज फहराने का दावा किया था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय मानते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...