दुनिया कोरोना संकट से जूझने के साथ इसके इलाज को लेकर चिंतित थी। ऐसे समय में भारत के वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बनाकर महामारी के जख्म पर मरहम लगाने का प्रयास किया है। मगर बिहार में राजनीति इतनी अधिक है कि विपक्ष कोरोना से जूझ रहे लोगों को राहत देने में मदद करने की बजाय इसलिए चिंतित है कि कहीं इसका श्रेय सरकार को न मिल जाए। नतीजा यह है कि बिहार के नेता कोरोना वैक्सीन को लेकर बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार में कांग्रेस कोरोना वैक्सीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही तो भाजपा के साथ जीतन राम मांझी पलटवार कर रहे।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि भारत की दो कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने अलग-अलग टीका बनाया है। टीका को लेकर लोग संशय कर रहे। संशय दूर हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री की तरह पहले टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी टीका लगवाने की मांग की।
शर्मा ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में कुछ नहीं किया। उन्हें पता होना चाहिए कि जिन संस्थानों ने टीका का आविष्कार किया है, वे कांग्रेस के कार्यकाल में ही स्थापित हुए थे। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का कहना है कि जब देश के हर एक नागरिक को टीका लग जाएगा तभी वह और उनकी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता टीका लगवाएंगे।
इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर टीका बनाने वाले भारतीय वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कोरोना काल में कुशल प्रबंधन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया। मांझी ने सरकार से आग्रह किया कि जो भी राजनेता कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।
वहीं अजीत शर्मा के बयान पर पलटबार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने देशहित के सभी कामों में विरोध की नीति बना ली है। जिस टीका पर लोग गर्व कर रहे हैं उसे लेकर कुछ विरोध में भी लगे हैं। यह विरोध सिर्फ बहाना है। असल में लोगों को यह हजम नहीं हो रहा कि मेक इन इंडिया अभियान सफल कैसे हो गया।
जायसवाल बोले, पल्स पोलियो अभियान का विरोध करने के लिए कुछ तत्व सक्रिय हुए थे, वैसी ही अफवाहें फिर फैलाई जा रही हैं। सभी को सुरक्षित और असरदार टीका देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। टीका पूरी तरह से जांचा-परखा हुआ है। विरोधी यह हरकत विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...