Google Analytics Meta Pixel देश में कोरोना से 24 घंटे 103 लोगों की मौत, संक्रमण का आंकडा 86 हजार - Ekhabri.com

देश में कोरोना से 24 घंटे 103 लोगों की मौत, संक्रमण का आंकडा 86 हजार

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप चरम पर है और अब यह संक्रमण के सर्वाधिक आंकड़ों वाले देशों की सूची में 11वें स्थान के साथ ही वैश्विक महामारी के केंद्र चीन से आगे निकल गया। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3970 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 85,940 हो गयी तथा इसी अवधि में 103 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2752 पर पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 85,940 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2752 लोगों की मौत हुई है , जबकि 30,153 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

चीन में हुबेई प्रांत के वुहान में दिसम्बर 2019 के मध्य में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला प्रकाश में आया था और इसने अब तक विश्व भर के अनेक देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन में अब तक 84,038 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। तथा 4637 लोगों की मौत हो चुकी है। तुलनात्मक दृष्टि से हालांकि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या चीन से अधिक है , लेकिन इसके संक्रमण से यहां हुई मौत का ग्राफ कम है। चीन में अब 4637 लोगों की मौत हुई है जबकि भारत में यह संख्या 2752 है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1576 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 29100 हो गयी है तथा कुल 1068 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6564 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

Read Also  कर्तव्य पथ पर संजय लीला भंसाली की ‘भारत गाथा’, पहली बार भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय मंच पर भव्य प्रदर्शन

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में देश का दक्षिणी राज्य तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है और यहां संक्रमितों की संख्या पांच अंकों में आ गई। तमिलनाडु में अब तक 10,108 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 71 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 2599 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। गुजरात में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 9931 हो गई है तथा इसके संक्रमण से 606 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 4035 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली में अब तक 8895 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों में आठ मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 123 पर पहुंच गया है और 3518 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 4727 तक हो गयी है तथा 125 लोगों की मौत हो चुकी है , जबकि 2677 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 4097 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 95 हो गयी है, 2165 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 2461 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 225 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 829 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1554 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में जहां कोरोना से 34 लोगों की जान गई है , वहीं 959 लोग अब तक ठीक हुए हैं।

Read Also  ऑक्सीजन सप्ला्ई करने वाले भिलाई स्टील प्लांट में संकट टला, यह है मामला

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 2307 और कर्नाटक में 1056 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 48 और 36 हो गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1013 हो गई है और 11 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 32, हरियाणा में 11, बिहार में सात, केरल में चार, झारखंड, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन, असम में दो तथा मेघालय, पुड्डचेरी और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की इस महामारी से मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *