बिहार की नीतीश सरकार युवाओं को बडा तोहफा देने जा रही है। सरकार ने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। बिहार में एनडीए सरकार पांच सालों में सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में 20 लाख रोजगार का सृजन करेगी। इसके तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख का कर्ज एक फीसद ब्याज पर दिया जाएगा। इसके अलावा बिहार के लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सुशासन के कार्यक्रम 2020-2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 एवं अन्य कार्यक्रमों को लागू करने और इनके कार्यान्वयन एवं मानीटिरिग सुनिश्चित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। बैठक में 15 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। गौर हो कि एनडीए ने चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि सरकार बनने पर कोरोना का टीका मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मुफ्त कोरोना का टीका देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत कर दिया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय के अनुसार, नई सरकार का रोजगार सृजन पर सबसे अधिक जोर होगा। रोजगार के अवसर पैदा करने और युवाओं को उस लायक बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट एवं उद्यमिता विभाग का गठन किया जाएगा। कैबिनेट ने राज्य में एक मेडिकल विश्वविद्यालय और एक इंजीनियरिग विश्वविद्यालय की स्थापना करने का भी फैसला लिया है। राजगीर में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। अविवाहित महिलाओं को इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
वृद्धों के लिए सभी शहरों में आश्रय स्थल बनवाए जाएंगे, जबकि शहर में रहने वाले भूमिहीन, बेघर और गरीबों के लिए बहुमंजिला भवन बनाए जाएंगे। राज्य से बाहर काम करने वाले कामगारों का पंचायतवार डाटा बेस तैयार किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...