हिन्दी के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अभिनेता सैफ अली खान के बेटे को लेकर जो बयान दिया, उस पर यूपी की सियासत गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी ने जहां विश्वास के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी तो वहीं अब योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कुमार विश्वास के बयान का बचाव किया और कहा कि वो ये ही तो कह रहे हैं कि देश को लूटने वाले आक्रमणकारी के नाम पर बच्चे का नाम रखना शोभा नहीं देता।
यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कुमार विश्वास के बयान पर जवाब किया और कहा कि “तैमूर लंग आक्रमणकारी था। हजारों-लाखों को मारने वाला था। देश को लूटने वाला था। ऐसा नाम अपने बच्चे का रखना शोभा नहीं देता। कुमार विश्वास ने यही तो कहा है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कुमार विश्वास के बयान पर आपत्ति जताई और उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा। उन्हें बीजेपी की राजनीति का उग्र विंग बताया। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं, जो शोभा नहीं देता है। उदयवीर सिंह ने विश्वास के बयान को घटिया बताया और कहा कि जिन फिल्मी सितारों का राजनीति से लेना देना नहीं उनके बच्चों को घसीट रहे हैं।
दरअसल, कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडिया मुरादाबाद के निजी यूनिवर्सिटी की बताया जा रहा है, जिसमें वो फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का नाम लिए बिना ये कहते है कि मुझे पता है कि यहां रिकॉर्ड करने वाले बैठे हैं। लेकिन, मैं बता दूं कि अब मायानगरी में बैठने वाले लोगों को समझना पड़ेगा कि देश क्या चाहता है? अब ये नहीं चलेगा कि पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो हिरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम आक्रमणकारी के नाम पर रखोगे।
उन्होंने कहा कि जिस बदतमीज लंगड़े आदमी ने हिन्दुस्तान आकर हमारी मां-बहनों का रेप किया। आप लोगों को अपने बेटे का नाम रखने के लिए वहीं लफंगा मिला। अब इसे हीरो बनाओंगे तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे। ये नया भारत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...