Google Analytics Meta Pixel महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाला - Ekhabri.com

महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाला

नई दिल्ली। कड़कडड़ूमा कोर्ट की एक महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वीडियो सभी कोर्ट के ग्रुप के अलावा पोर्न साइट पर भी डाल दिया गया। साथी वकीलों ने पीडि़ता को जब इसकी जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। पीडि़ता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला वकील ने अपनी शिकायत में लिखा है कि इस हरकत के बाद उसका आत्महत्या करने का मन कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने फौरन इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि किसी शरारती ने पोर्न वीडियो पर महिला वकील का चेहरा लगाकर उसको एडिट कर आगे भेजा है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय महिला वकील वर्ष 2006 से कड़कडड़ूमा कोर्ट में वकालत कर रही हैं। कोर्ट की ओर से उन्हें एक चेंबर भी मिला हुआ है। कुछ समय पूर्व में बार एसोसिएशन में रही हैं। फिलहाल वर्ष 2021 के लिए वह दोबारा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही हैं।  पीडि़ता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके साथी वकीलों ने उनके अश्लील वीडियो की जानकारी दी। पीडि़ता ने पता किया तो उनको बाकी साथियों ने बताया कि वीडियो को सभी कोर्ट के ग्रुप पर भेजा गया है। इसके अलावा एक नामी पोर्न साइट पर भी फोटो को अपलोड कर दिया गया है। पीडि़ता को उनके एक साथी वकील ने वीडियो पैन ड्राइव में डालकर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने चार मार्च को फर्श बाजार थाने में शिकायत दी। शिकायत की कॉपी के साथ पोर्न वीडियो भी दी गई। पुलिस ने फौरन महिला वकील की शिकायत पर आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने कुछ वकीलों को नामजद कर उन पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। महिला वकील का कहना है कि विरोधी लोग नहीं चाहते कि वह दोबारा से बार एसोसिएशन का चुनाव लड़े।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...