Google Analytics Meta Pixel मकर संक्रांति 14 को: घरों में घुलेगी तिल-गुड़ की मिठास, पतंगों से रंगीन होगा आसमान - Ekhabri.com

मकर संक्रांति 14 को: घरों में घुलेगी तिल-गुड़ की मिठास, पतंगों से रंगीन होगा आसमान

रायपुर। सूर्य 14 जनवरी से उत्तरायण हो रहे हैं। मान्यता है कि सौरमंडल का एक वर्ष देवलोक का एक दिन होता है। इस हिसाब से 6 माह देवताओं की रात होती है तो 6 माह दिन। मकर संक्रांति के साथ देवताओं का दिन शुरू हो जाएगा। समाजों में इसका उत्सव अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा, लेकिन नदी-तालाब में स्नान और जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा लगभग सभी समाज में निभाई जाएगी।
-गुजराती समाज – पूजा-पाठ कर उड़ाएंगे पतंग
गुजराती समाज में पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गुजराती ब्रह्म समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास बताते हैं, गुजराती समाज में संक्रांति के दिन पूजा-पाठ, तिल-गुड़ खाने के अलावा पतंग उड़ाने की परंपरा है। सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम होंगे, परिवार मेें भी पर्व बड़े धूम से मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पतंग उड़ाने और दूसरों की पतंग काटने से दुश्मनों का नाश होता है।
-तमिल-तेलुगु समाज 4 दिन पोंगल मनाएगा
तमिल और तेलुगु समाज में इस दिन पोंगल मनाया जाता है। के लक्ष्मी बताती हैं कि यह पर्व 4 दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन बोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्या पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कनूमा पोंगल मनाया जाता है। बोगी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि के बाद होली जलाई जाती है और शाम को नन्हें बच्चों पर फल-फूल न्यौछावर किया जाता है।
-पंजाबी समाज – लकडिय़ां जलाकर मनाएंगे लोहड़ी
पंजाबी समाज इस दिन लोहड़ी मनाता है। पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया, मकर संक्रांति के दिन से माघ माह शुरू हो जाता है। इस दिन लकडिय़ों का अंबार लगाकर आग जलाई जाती है। उसमें गुड़, तिल, मूंगफली समर्पित की जाती है। सभा की ओर से लोहड़ी मिलन का कार्यक्रम 17 जनवरी को जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में रखा गया है।
मराठी समाज – महिलाएं लगाएंगी हल्दी-कुमकुम
मराठा युवा मंच के उपाध्यक्ष अविनाश शिर्के ने बताया कि मराठी समाज में मकर संक्रांति को हल्दी-कुमकुम पर्व के नाम से जाना जाता है। इस दिन समाज की महिलाएं हल्दी और कुमकुम लेकर एक-दूसरे के घर जाएंगी। तिलक लगाकर गुड़ और तिल के लड्डू बांटने की परंपरा है। अखंड सुहाग की कामना से महिलाएं एक-दूसरे को शृंगार सामग्री भी दान करती हैं।
मैथिल समाज – वर-वधु पक्ष में भेंट करेंगे भार
मैथिल ब्राह्मण समाज के सचिव नितिन कुमार झा बताते हैं कि मैथिल समाज में इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान को तिल अर्पित करने की परंपरा है। एक रात पहले पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन बुजुर्ग छोटों को तिल-गुड़ बांटते हैं। थिला समाज में जिनके घर में नई शादी हुई होती है, वे एक-दूसरे को भार भेंट करने की परंपरा भी निभाते हैं।
मारवाड़ी समाज – तेरह सुहागिनों को देंगे दान
मारवाड़ी समाज मकर संक्रांति पर भगवान को तिल का भोग लगाएगा। मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया प्रभारी हेमंत तिवारी ने बताया कि 13 जनवरी की रात से ही पर्व शुरू हो जाएगा। घरों में दाल की पकौडिय़ां और पुए बनेंगे। 13 सुहागिनों को सुहाग से जुड़ी 14 चीजें भेंट करने की भी परंपरा है जो मारवाड़ी समाज के सभी घरों में निभाई जाती है।
बंगाली समाज – घर-घर होगी तुलसी की पूजा
बंगाली समाज में संक्रांति की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। मोनी दत्ता ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह तुलसी चौरे की सफाई करेंगे। नहा-धोकर तुलसी के सामने नए चावल के आटे और नए गुड़ से सूर्य भगवान को अल्पना देंगे। नए चावल से पीठे बनाए जाएंगे। इनमें पाटीशाप्टा, पुली, पायस, दूध पुली और मूंगफली के पीठे खास हैं।
राजपूत समाज – घर-घर बनाई जाएगी खिचड़ी
उत्तरप्रदेश और बिहार में मकर संक्रांति को खिचड़ी कहा जाता है। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह बताते हैं कि इस दिन समाज के लोग स्नान के बाद खिचड़ी बनाएंगे। इसे पास-पड़ोस के घरों में बांटा जाएगा। घरों में दही-चूड़ा, तिल के पकवान बनेंगे। खिचड़ी रात में बनाई जाएगी। आम दिनों में बनने वाली खिचड़ी से यह खिचड़ी खास होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...