Google Analytics Meta Pixel बर्ड फ्लू : 15 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ मुर्गा - Ekhabri.com

बर्ड फ्लू : 15 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ मुर्गा

नई दिल्ली। देश में बर्ड फ्लू की दस्तक से हरियाणा के जींद जिले में पोल्ट्री उद्योग पर भारी असर पडऩे लगा है। हालांकि पोल्ट्री व्यवसायी व चिकित्सक चिकन को सुरक्षित बता रहे हैं। वहीं, जींद जिले से प्रतिदिन करीब चार लाख मुर्गे बेचने के लिए भेजे जाते हैं। दिल्ली में बेचे जाने वाले मुर्गों की कीमत में 15 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। ऐसे में कारोबारियों को प्रतिदिन करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। हरियाणा का जींद जिला पोल्ट्री का हब है। जिले में करीब 500 से अधिक पोल्ट्री फार्म और 80 से अधिक हैचरी हैं। यहां से करीब 100 गाडिय़ों में प्रतिदिन करीब चार लाख मुर्गे दिल्ली बेचने के लिए भेजे जाते हैं, जिनका वजन करीब आठ लाख किलोग्राम होता है। पहले दिल्ली में मुर्गा 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता था। जिससे सात करोड़ 20 लाख रुपये का कारोबार प्रतिदिन होता था। वहीं बुधवार को एक मुर्गा 75 रुपये किलोग्राम बिका है।
पका हुआ चिकन पूरी तरह से सुरक्षित
भारत में लोग पका हुआ चिकन ही खाते हैं। 70 डिग्री पर उबलने के बाद सभी प्रकार के विषाणु मर जाते हैं। ऐसे में चिकन से कोई खतरा नहीं है। हालांकि जींद के पोल्ट्री फार्मर लगातार आकर बचाव की जानकारी ले रहे हैं। तीन दिन में अब तक 50 से अधिक पोल्ट्री व्यवसायी जानकारी ले चुके हैं। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
– डॉ. राजू शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक, पशुपालन विभाग, जींद।
नहीं हुई है बर्ड फ्लू की पुष्टि
भारत सरकार तीन महीने पहले ही देश को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित कर चुकी है। प्रदेश या जिले में जिन मुर्गियों की मौत हुई है, उसका कारण अधिक ठंड व सही प्रबंधन नहीं होना है। अब तक किसी भी मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
 – जितेंद्र ढुल, प्रवक्ता ब्रेलर, एसोसिएशन।
पिछले कई दिन से इस प्रकार के समाचार आ रहे हैं लेकिन चिकन की मांग में कोई कमी नहीं है। जिस प्रकार लोग पहले चिकन के आर्डर देते थे, वैसे ही अभी चल रहे हैं।
 अक्षित ढुल, संचालक, न्यूट्रिक चिकन, जींद।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...