Google Analytics Meta Pixel मुंबई में दुर्ग की मॉडल लम्हा राजपूत ने जीता ग्लोबल इंडिया का खिताब - Ekhabri.com

मुंबई में दुर्ग की मॉडल लम्हा राजपूत ने जीता ग्लोबल इंडिया का खिताब

दुर्ग । टेलेंट छोटे शहरों के लोगों में नहीं होता है, इस कथन को दुर्ग के दीपक नगर निवासी मॉडल लम्हा सिंह राजपूत ने झूठा साबित कर दिखाया है। उन्होंने फिल्म नगरी मुंबई के लोखंडवाला में आयोजित ब्यूटी कांपीटिशन में मिस मुंबई ग्लोब इंडिया का खिताब जीतकर देश में दुर्ग का नाम रौशन किया है। इस कांपीटिशन में देशभर से 21 मॉडलों ने हिस्सा लिया था। वहीं छत्तीसगढ़ से 2 मॉडल प्रतिभागी बने थे। जिनमें मॉडल लम्हा सिंह राजपूत विनर रही। इस उपलब्धि के लिए उनका अप्रैल माह में दुबई में आयोजित मिस इंटरनेशनल कांपीटिशन के लिए चयन किया गया है, वहीं लम्हा को साउथ इंडिया के फिल्म प्रोड्यूसर संजय व रमेश बाबू और मुंबई के सिद्धार्थ शुक्ला के आगामी फिल्मों में ऑफर मिला है, साथ ही वह लक्में व वेबसीरीज के लिए भी काम करेगी। जिसके लिए वह अगले हफ्ते हैदराबाद रवाना होगी। मॉडल लम्हा सिंह राजपूत मिस इंडिया कांपीटिशन में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वह मिस छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम कर चूकी है। संजय रुंगटा कॉलेज भिलाई में सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त लम्हा सिंह राजपूत ने इस उपलब्धि के लिए माडलिंग के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने वाले व्यवसायी अमित अग्रवाल के अलावा अपनी मां गिरिजा राजपूत व भाई आलोक सिंह राजपूत को श्रेय दिया है। यह बातें मिस मुंबई ग्लोब इंडिया लम्हा सिंह राजपूत ने बुधवार को होटल सूर्या पैलेस धमधानाका में मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान दीपक नगर की वार्ड पार्षद मीना सिंह भी मौजूद थी। उभरती युवा मॉडल लम्हा सिंह राजपूत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मॉडलिंग के लिए केवल खूबसूरत होना ही पर्याप्त नहीं है। अन्य टेलेंटों का होना भी जरुरी है। जिसके आधार पर जजेस पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिभागियों का चयन करते है। मॉडलिंग व फिल्म इंडस्ट्रीज में कैरियर तलाशने में सक्रिय लम्हा सिंह राजपूत का कहना है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाए है। युवाओं को प्रोत्साहित करने यहां अकेडमी खोलने की आवश्यकता है। अकेडमी के अभाव में छत्तीसगढ़ के लोग ट्रेनिंग के लिए बाहर जाते है। अकेडमी होने से यही युवाओं को पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...