प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहली डबल डेकर मालगाड़ी हरी झंडी दिखाकर की सौगात दी। इसके साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के रेवाड़ी-मदार खंड को देश को समर्पित कर दिया है। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन की कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में ही ऐसे कई काम हुए हैं, जो आधुनिक भारत में विकास को रफ्तार दे रहे हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। आज हर भारतीय का आह्वान है, ना हम रुकेंगे और ना ही थकेंगे। इस नए कॉरिडोर को भारत के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब देश में मालगाड़ियों की स्पीड को बढ़ाया जा रहा है, जो रफ्तार पहले 25 KMPH थी अब उसे 90 KMPH तक पहुंचाया जा रहा है। ये कॉरिडोर सिर्फ आधुनिक मालगाड़ियों के लिए रूट नहीं है, बल्कि देश के तेज विकास के कॉरिडोर भी हैं। इस कॉरिडोर से हरियाणा, राजस्थान के दर्जनों जिलों के स्थानीय उद्योगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कि आज देश में व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें बिजली-पानी-इंटरनेट-सड़क-घर जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देने का काम चल रहा है, जिसमें उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। देश में आज फ्रेट कॉरिडोर के अलावा इकॉनोमिक कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर जैसी व्यवस्था भी बन रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान भी भारत की विकास यात्रा में सबसे बड़ा साथी रहा है। इस कॉरिडोर के निर्माण में जापान का सहयोग रहा है। पहले रेल यात्रियों का अनुभव काफी दिक्कतों भरा रहता था, लेकिन अब बुकिंग से लेकर सफाई, यात्री सुविधा और रफ्तार पर फोकस किया जा रहा है। पिछले 6 साल में नई रेल लाइन, लाइनों के चौड़ीकरण, बिजलीकरण पर बड़ा निवेश हुआ है। जल्द ही नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य की राजधानी भी रेलवे से जुड़ेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...