Google Analytics Meta Pixel गलवान में घायल जवानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी - Ekhabri.com

गलवान में घायल जवानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ संघर्ष में घायल हुए भारतीय सैनिकों से मुलाकात की। चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में कई भारतीय जवान घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी उनका हाल जानने और हौसला बढ़ाने के लिए भी यहां पहुंचे हैं। इस समय हॉस्पिटल में 18 जवान भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

पिछले महीने लद्दाख के गलवान घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। इस घटना में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन के भी 40 जवान मारे गए थे। कई जवान घायल हो गए थे। इस दौरान बडी संख्‍या में भारतीय जवान भी घायल हुए थे। प्रधानमंत्री इन्‍हीं घायल सैनिकों से मिलने पहुंचे थे, ताकि सीमा पर जवानों को हौंसला बुलंद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के साथ शुक्रवार को लेह पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे। प्रधानमंत्री नीमू भी गए। यहां उन्होंने थलसेना,  वायुसेना एवं आईटीबीपी के कर्मियों से बात की। मोदी ने इस दौरान बिपिन रावत से लद्दाख का पूरा नक्शा भी समझा।

खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से जवानों में भी जोश भर गया था। उन्होंने पीएम के सामने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। दरअसल 16 जून को संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारतीय सेना के कई जवान घायल हो गए थे। 18 जवान आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यहां उनका इलाज चल रहा है। हॉल ऑफ फेम वॉर मेमोरियल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी यहां जवानों से मिलने पहुंचे।

Read Also  प्रधानमंत्री मोदी मंत्रीमंडल में करेंगे बदलाव, जानें क्या होगा नया समीकरण

पिछले लगभग 2 महीने से लद्दाख के कई इलाकों में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने हैं। चीन बातचीत के बाद भी लगातार अपने वादों से मुकर रहा है। गलवान घाटी में भी चीन बातचीत के बाद पीछे हटने को तैयार हो गया था, लेकिन उसने भारतीय सैनिकों को धोखा दिया। यही नहीं, चीन इन इलाकों में बातचीत के दौरान भी सैनिकों और हथियारों की संख्या बढ़ाता रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *