Google Analytics Meta Pixel इंडिया-आस्टे्लिया तीसरा टेस्ट: बारिश के कारण पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2 - Ekhabri.com

इंडिया-आस्टे्लिया तीसरा टेस्ट: बारिश के कारण पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2

नई दिल्ली। इंडिया-आस्टे्रलिया  के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को सिडनी में बारिश के बाद पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2 रहा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस मैच में वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (पांच) को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक ठोका। स्टीव स्मिथ का उन्हें बखूबी साथ मिल रहा है।
ऋषभ पंत की दो गलतियां पड़ी भारी
भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि अपनी लाइन व लेंथ बनाए रखी और उसे इसका फायदा भी मिल जाता है। पहले बदलाव के रूप में 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आए रविचंद्रन अश्विन जल्द ही टीम को दूसरी सफलता दिला देते, उनकी गुडलेंथ गेंद पुकोवस्की के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके कुछ देर बार सिराज की शार्ट पिच गेंद को पुल करने के प्रयास में पुकोवस्की ने हवा में उछाल दिया, लेकिन पंत इस बार भी कैच करने में नाकाम रहे। पुकोवस्की ने इसका लाभ उठाया और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की पहली दों गेंदों पर चौके लगाकर अर्धशतक पूरा किया।
-वापसी के बाद डेविड वार्नर फेल
बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया और इस बीच मोहम्मद सिराज ने डेविड वार्नर (पांच) को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले वार्नर ने कुछ ओवर तक जज्बा दिखाया लेकिन सिराज की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलना उन्हें महंगा पड़ा। तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुशेन 67 रन बनाकर नाबाद खड़े हैं। स्टीव स्मिथ के साथ 31 रन पर नॉटआउट हैं, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। पुकोवस्की और लाबुशेन ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल दिख रहे विकेट पर सहजता से बल्लेबाजी की। स्मिथ भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं।
-पुकोवस्की और लाबुशेन के अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रेविस हेड की जगह पुकोवस्की को शामिल किया गया। डेब्यू कर रहे इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर अपने पदार्पण मैच में अर्धशतक जमाया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पहले दिन स्टंप्स तक दो विकेट पर 166 रन बनाए। युवा बल्लेबाज पुकोवस्की ने 26 और 32 रन के निजी योग पर पंत से मिले जीवनदान का फायदा उठाकर नाबाद 62 रन बनाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...