Google Analytics Meta Pixel EVM मुद्दे पर उमर के बाद कांग्रेस को टीएमसी की भी दो टूक! - Ekhabri.com

EVM मुद्दे पर उमर के बाद कांग्रेस को टीएमसी की भी दो टूक!

ईवीएम के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन दो खेमों में बंटता नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद गठबंधन के दूसरे नेता ने ईवीएम पर भरोसा जताया है और सहयोगी दलों को सीख भी दी है। तृणमूल कांग्रेस ने ‘ईवीएम से छेड़छाड़’ पर जारी बहस के बीच सहयोगी कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी से ‘कुछ बयान देने’ के बजाय ‘चुनाव आयोग को सबूत दिखाने’ के लिए कहा। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईवीएम के इस्तेमाल पर अपनी सहयोगी कांग्रेस के आपत्ति जताने के आरोप को नकारते हुए कहा, “अगर आपको ईवीएम से समस्या है तो आपको उन समस्याओं पर लगातार काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “आप जीतते समय चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं कर सकते और हारते समय ईवीएम को दोष नहीं दे सकते।”

 

 

 

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा की मुझे नहीं लगता कि ईवीएम में किसी तरह कोई गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि मैंने जितना चुनाव लड़ा है और देखा है।उसमें ऐसी कोई गड़बड़ी सामने नहीं, अगर फिर भी किसी को लगता है कि किसी तरह गड़बड़ी हो सकती है तो चुनाव आयोग के सामने बताना चाहिए सिर्फ बयान दे देने से सही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप बूथ पर ढंग से कम करेंगे तो मुझे नहीं लगता किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है।

 

 

 

वरिष्ठ टीएमसी नेता ने कहा, “यह मेरी निजी राय है कि जो लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें चुनाव आयोग को इसकी विसंगतियों का डेमो दिखाना चाहिए। उन्हें (सबूत के तौर पर) कोई भी वीडियो चुनाव आयोग को दिखाना चाहिए। चुनाव आयोग ने सभी को बुलाया भी है।” बनर्जी ने कहा कि यदि कोई ईवीएम रैंडमाइजेशन के दौरान अच्छा काम करता है तो ईवीएम में हेरफेर के आरोप सत्य नहीं हैं। यहां तक कि बूथ कार्यकर्ता भी मॉक पोल के दौरान इन ईसीएम का सत्यापन करते हैं।

Read Also  दिल्ली दंगा के गवाहों के बयान से साफ, हिंदुओं को मारना था दंगाइयों का उद्देश्य

 

 

 

बनर्जी ने कहा, “मैं लंबे समय से जमीनी स्तर पर चुनाव करा रहा हूं। अगर कोई ईवीएम रैंडमाइजेशन के दौरान अच्छा काम करता है और बूथ कार्यकर्ता मॉक पोल के दौरान ईवीएम की जांच करते हैं या फॉर्म 17सी की समीक्षा करते हैं, जिसका इस्तेमाल मतों की गिनती के दौरान बैलट यूनिट या कंट्रोल यूनिट की जांच के लिए किया जाता है तो मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों (ईवीएम में हेरफेर) में कुछ भी ठोस है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *