क्रिसमस के दिन रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें मिसाइलों और ड्रोन से देश के कई शहरों को निशाना बनाया गया। इस हमले में उत्तर पूर्वी शहर खार्कीव को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खार्कीव के मेयर ने जानकारी दी कि शहर पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हुए हैं।
खार्कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि अब तक 7 हमले किए गए हैं और हताहतों की संख्या का आकलन जारी है। इससे पहले यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूसी टीयू-95 बॉम लॉन्चर प्लेन ने रात में उड़ान भरी और काला सागर से कैलिबर क्रूज मिसाइल लॉन्च की गईं। हालांकि, शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि ये मिसाइल कहां निशाना साधेंगी।
खार्कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने जानकारी दी कि रूसी हमलों की वजह से भारी आगजनी हुई, जिसे बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस हमले में दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खार्कीव शहर रूसी सीमा से केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह युद्ध की शुरुआत से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे रूसी हमले ने खार्कीव शहर को तबाह कर दिया है।
ढाई साल से ज्यादा वक्त से जारी युद्ध के बीच रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेनी क्षेत्र पर अपनी बढ़त तेज कर दी है। हाल के दिनों में रूस यूक्रेनी क्षेत्र पर अधिक नियंत्रण पाने की कोशिश में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने से पहले पुतिन आक्रामक रुख अपना रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...