तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न का मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा और अन्नाद्रमुक ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का पदाधिकारी है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने पार्टी से जुड़े होने के कारण अपराध को अंजाम दिया और पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की। विरोध प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए अन्नामलाई ने ऐलान किया कि वह अपने आवास के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक द्रमुक सरकार सत्ता में है। वह चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे। भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कोयंबटूर में अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारकर पुलिस और राज्य सरकार की उदासीनता पर विरोध जताया।
इस मामले में विरोध कर रहे अन्नाद्रमुक के सीनियर नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि यौन अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। सुंदरराजन ने कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। सरकार को ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाने चाहिए।
यह मुद्दा केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है। भाजपा ने इसे द्रमुक सरकार के खिलाफ बड़े विरोध का आधार बनाया है। वहीं द्रमुक ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि विपक्ष इसे राजनीतिक लाभ के लिए उछाल रहा है। तमिलनाडु में इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...