Google Analytics Meta Pixel Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने साल की आखिरी मन की बात की शुरुआत संविधान से क्यों की? महाकुंभ को लेकर किया बड़ा ऐलान - Ekhabri.com

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने साल की आखिरी मन की बात की शुरुआत संविधान से क्यों की? महाकुंभ को लेकर किया बड़ा ऐलान

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने117वें ‘मन की बात’ एपिसोड में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित किया. अगले साल संविधान के 75 साल पूरे होने वाले हैं. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने देश के नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने और उस पर अपने वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित किया.

 

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक विशेष वेबसाइट  बनाई गई है. यहां आप कई भाषाओं में संविधान से संबंधित किसी भी तरह के प्रश्न पूछ सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुभ पर भी बात की है.

 

संविधान की विरासत

 

संविधान पर अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26 जनवरी 2025 को हमारे संविधान के 75 साल पूरे होने वाले हैं. उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक विशेष वेबसाइट http://Constitution75.com बनाई गई है. आप संविधान को कई सारी भाषाओं में पढ़ सकते हैं और संविधान से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है, यह हमारा मार्गदर्शक है. मैं इसकी बदौलत यहां पहुंचा हूं.

 

महाकुंभ पर की बात

 

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरु होने वाली है. 12 सालों में एक बार लगने वाले महाकुंभ पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए कई खास तैयारियां की गई है. उन्होंने बताया कि यहां एक AI चैटबॉट उपलब्ध होगा, जो 11 भारतीय भाषाओं में सेवा देगा. साथ ही डिजिटल नेविगेशन की भी तैयारी की गई है. जिसकी मदद से महाकुंभ में विभिन्न घाटों और मंदिरों पर साधुओं और अखाड़ों को पहुंचने में आसानी होगी. ये सिस्टम लोगों को पार्किंग में भी मदद करेगा. साथ ही पीएम ने लोगों से अपील की है कि इस महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं समाज से नफरत और विभाजन को दूर करने का संकल्प लेकर लौटें.

Read Also  महाकाल मंदिर में मध्‍य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा

 

वेव्स शिखर सम्मेलन

 

आज के अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत की सॉफ्ट पावर की सराहना करते हुए कहा कि अगले साल भारत में आयोजित होने वाला वेव्स शिखर सम्मेलन होने वाले हैं. जिसमें मैं भारत के पूरे मनोरंजन और रचनात्मक उद्योग से आग्रह करूंगा कि चाहे आप युवा क्रिएटर हों या स्थापित कलाकार, बॉलीवुड या क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हों, टीवी उद्योग से जुड़े पेशेवर हों, एनीमेशन, गेमिंग के विशेषज्ञ हों या मनोरंजन तकनीक के इनोवेटर हों सभी लोग वेव्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *