Google Analytics Meta Pixel अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म की तैयारियों में छूटेंगे पसीने - Ekhabri.com

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म की तैयारियों में छूटेंगे पसीने

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो अपनी दमदार अदाकारी और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, अब अगली फिल्म की तैयारी में जुटने वाले हैं। उनकी पिछली फिल्म पुष्पा-2रू द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने सालों की कड़ी मेहनत की और अपने फैंस का दिल जीता। अब एक्टर पुष्पा की दुनिया से बाहर निकलते हुए एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी, क्योंकि दर्शकों की उम्मीदें इस बार आसमान छू रही हैं।

 

 

 

अल्लू अर्जुन ने साल 2021 में पुष्पा द राइज और 2024 में पुष्पा द रूल के जरिए अपनी दमदार एक्टिंग और यूनिक स्टाइल से लाखों फैंस का दिल जीता। दोनों ही फिल्मों में उनके किरदार ने उन्हें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक नई पहचान दी। हालांकि, अब अल्लू अर्जुन पुष्पा जोन से बाहर निकलकर नए किरदारों में खुद को साबित करना चाहते हैं।

 

 

प्रोड्यूसर नागा वामसी ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म में निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट 2025 में फ्लोर पर जाएगा। शूटिंग से पहले, अल्लू अर्जुन को अपनी बॉडी लैंग्वेज और तेलुगू एक्सेंट पर काम करना होगा। उन्होंने पुष्पा के दोनों पार्ट में एक खास स्टाइल और एक्सेंट अपनाया था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें खुद को पूरी तरह बदलना होगा।

 

 

 

प्रोड्यूसर वामसी ने बताया, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है। अल्लू अर्जुन को इस फिल्म के लिए अपनी तैयारी में कम से कम तीन महीने देने होंगे। उनकी बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी को नए तरीके से डिजाइन किया जाएगा। इस फिल्म में जबरदस्त VFX का इस्तेमाल होगा और एक विशाल सेट तैयार किया जाएगा। यह फिल्म करीब 2 साल में बनकर तैयार होगी।

Read Also  अभिनेत्री शिल्पा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पति राज की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

 

 

 

अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्मों की सफलता ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। फैंस अब उनसे और भी बेहतर परफॉर्मेंस और बड़े पैमाने पर बनी फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं। प्रोड्यूसर ने यह भी कहा कि यह फिल्म हर लिहाज से खास होगी और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा।

 

 

अभी तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। हालांकि, मेकर्स ने एक लाइन में हिंट दिया है- अबकी बार कुछ बड़ा होगा। फिल्म की घोषणा 2023 में हुई थी, लेकिन पुष्पा-2 की व्यस्तता के कारण इस पर काम शुरू नहीं हो पाया। अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पुष्पा-2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

 

 

 

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट साबित हो सकती है। इस बार फैंस को एक नया अल्लू अर्जुन देखने को मिलेगा, जो उनकी मेहनत और डेडिकेशन का नतीजा होगा। अब दर्शकों को इंतजार है कि उनकी यह फिल्म कब रिलीज होगी और यह कितना बड़ा धमाका करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *