Google Analytics Meta Pixel पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग - Ekhabri.com

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग

देश में महंगाई के चलते खपत में कमी ने उद्योगजगत की चिंता बढ़ा दी है। मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में जीडीपी गोथ रेट में गिरावट इस बात की तस्दीक करती है। ऐसे में सभी की नजरें नए साल में एक फरवरी 2025 को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश होने वाले बजट पर है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण डिमांड और कंजम्प्शन को बढ़ाने के लिए क्या एलान करती हैं। देश की सबसे बड़ी बिजनेस चैंबर सीआईआई ने सरकार को बजट में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटाने का सुझाव दिया है, जिससे खपत को बढ़ावा दिया जा सके।

 

 

 

 

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश होने वाले बजट के लिए सीआईआई ने वित्त मंत्री सीतारमण को अपने सुझावों की फेहरिस्त सौंपी है। इन सुझावों में जो सबसे प्रमुख, डिमांड और खपत को बढ़ाने पर है। इसके लिए बिजनेस चैंबर ने वित्त मंत्री को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का सुझाव दिया है, जिससे कम इनकम वाले सेगमेंट के लेवल पर खपत को बढ़ाया जा सके। सीआईआई के मुताबिक ईंधन की ज्यादा कीमतों के चलते महंगाई बढ़ती है।

 

 

 

सीआईआई के मुताबिक पेट्रोल के दामों में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी की हिस्सेदारी 21 फीसदी है, जबकि डीजल के दामों में 18 फीसदी हिस्सा इसी टैक्स का है। मई 2022 के बाद से ही ग्लोबल क्रूड ऑयल कीमतों में 40 फीसदी कमी के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई है। सीआईआई के मुताबिक एक्साइज ड्यूटी के घटाने से महंगाई को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही लोगों के डिस्पोजेबल इनकम में भी बढ़ोतरी आएगी। सीआईआई के डायरेक्ट जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, भारत के तेज विकास के लिए घरेलू खपत को बढ़ाना बेहद जरूरी है। लेकिन, महंगाई के चलते लोगों की पर्चेजिंग पावर घटी है।

Read Also  कोरोना टीकाकरण पर सरकार और कांग्रेस में विवाद

 

 

 

सीआईआई ने टैक्सपेयर्स के लिए भी बड़ी राहत की मांग की है। बिजनेस चैंबर ने 20 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों के लिए इनकम टैक्स रेट्स को कम करने का सुझाव दिया है। चैंबर के मुताबिक इससे मांग और खपत को बढ़ाने में तो मदद मिलेगी ही पर साथ में इकोॉनमिक ग्रोथ रेट में उछाल आएगा और सरकार के लिए टैक्स रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी आएगी।

 

 

 

सीआईआई ने कहा कि पर्सनल इनकम टैक्सपेयर्स के टैक्स रेट और नॉर्मल कॉरपोरेट टैक्स रेट के बीच बड़ी खाई है। पर्सनल इमकम टैक्सपेयर्स के लिए अधिकतम टैक्स रेट 42.74 फीसदी है, जबकि सामान्य कॉरपोरेट के लिए टैक्स रेट 25.17 फीसदी है, जो बड़ा अंतर दिखा रहा है और ये बेहद ज्यादा है। सीआईआई ने कहा, महंगाई के चलते कम आय वालों और मध्यम आय वालों की खरीदारी करने की क्षमता पर असर पड़ा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *