डिजिटल बैंकिंग लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही बैंक से जुड़े डिजिटल फ्रॉड में भी इजाफा हुआ है। बैंक फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को आगाह किया है। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज (एपीके) के जरिए एसबीआई रिवॉर्ड प्वाइंट्स प्राप्त होने वाले प्रोसेस में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले कुछ समय में बैंकिंग फ्रॉड के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें हैंकर्स ग्राहकों को लिंक भेजकर थर्ड पार्टी मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। इसके जरिए वह ग्राहकों की निजी डिटेल्स चुराकर बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम देते हैं। स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्टेट बैंक कस्टमर्स ध्यान दें, जालसाजों से सावधान रहे। यह देखा गया है कि कई फ्रॉड करने वाले लोग APK लिंक एसएमएस और Whatsapp के जरिए भेजकर
स्टेट बैंक रिवार्ड प्वाइंट देने की लालच दे रहे हैं। ध्यान रखें कि स्टेट बैंक इस तरह के APK का लिंक ग्राहकों तो बिलकुल नहीं भेजता है। इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से बचे और खुद को बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षित रखें।
आईसीआईसीआई बैंक ने भी ग्राहकों को बिना वेरिफिकेशन के आए APK फाइल्स को डाउनलोड न करने की सलाह दी है। साथ ही यह भी कहा कि बैंक किसी भी ग्राहक को केवाईसी अपडेट करने के लिए कोई भी ऐप डाउनलोड करने के लिए बिलकुल नहीं कहता है।
बैंक एक्सिस बैंक ने भी ग्राहकों को आगाह करते हुए कहा कि वह निवेश और टास्क बेस्ड फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रखें। बैंक ने ग्राहकों को अपनी जानकारी या फाइनेंशियल डिटेल्स भी न शेयर करने की सलाह दी है।
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को फेक वेब लिंक से सुरक्षित रहने को कहा है. बैंक ने अपने ग्राहकों को किसी भी Unverified लिंक पर न क्लिक करने की सलाह दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...