दिल्ली ड्रग्स केस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच करेगी। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 7600 करोड़ रुपये ड्रग्स बरामदगी में PMLA के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली एनसीआर और मुंबई में कई ठिकानों पर रेड की।
ED की टीम इस वक्त आरोपी और आरटीआई सेल कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन तुषार गोयल के वसंत विहार स्थित घर, उसके और उसकी पत्नी के राजौरी गार्डन स्थित घर, प्रेम नगर में आरोपी हिमांशु के घर, मुंबई में नालासोपारा में भारत कुमार के घर, इसके अलावा दिल्ली के झंडेवालान में तुषार बुक पब्लिकेशन और गुरुग्राम में ABN Buildtech प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर पर रेड कर रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रमेश नगर इलाके में रेड कर दो हजार करोड़ रुपये की और ड्रग्स बरामद की थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को स्पेशल सेल ने महिपालपुर में रेड कर 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। अभी तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ठिकानों से 7600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है।
वहीं, 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की ड्रग्स बरामदगी की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, जिनमें एक भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक भी शामिल है, जो पश्चिमी दिल्ली से 208 किलोग्राम नशीले पदार्थ की ताजा बरामदगी से पहले देश छोड़कर भाग गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश नागरिक सविंदर सिंह पिछले महीने 208 किलोग्राम की खेप का कंसाइनमेंट और डिलीवरी की निगरानी के लिए भारत आया था, जिसके बारे में संदेह है कि वह दक्षिण अमेरिकी देशों से लाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि सविंदर सिंह ने सिंडिकेट के पहले चार सदस्यों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद यूके भागने से पहले दिल्ली में तीन अलग-अलग जगहों पर लगभग 25 दिन बिताए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...