मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराधी इस कदर बेखोफ हैं कि आम जनता ही नहीं… बल्कि सरकार में बैठी बीजेपी के विधायक भी परेशान हैं। प्रदेश में एक ही दिन में बीजेपी के दो-दो विधायकों ने गुंडों से जान का खतरा बताया है। आखिर क्यों मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल और कटनी से विधायक संजय पाठक को पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। आखिर क्यों गुंडों से जान बचाने जनप्रतिनिधि कानून के आगे नाक रगड़कर दंडवत होना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और इस कदर बेखौफ हैं कि जनता तो दूर सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायक भी, जान बचाने के लिए कानून के पैरों में दंडवत करते नजर आ रहे हैं। एक मऊगंज जिले के एडिशनल एसपी अनुराग पांडे और दूसरे बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। प्रदीप पटेल को गुंडों ने इस कदर सताया कि उन्होनें जान बचाने के लिए पहले तो पुलिस को कई आवेदन दिये, लेकिन जब पुलिस ने नहीं सुनी तो विधायक एएसपी के पैरों में दंडवत होकर जान की भीख मांगते नज़र आए।
अपराधियों और माफियाओं से प्रदीप पटेल ही अकेले परेशान नहीं हैं। बीजेपी के दूसरे कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और कटनी के विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक ने पुलिस को आवेदन देकर परिवार समेत सुरक्षा की मांग की है। संजय पाठक का कहना है कि अनजान लोग उनकी जान लेने की फिराक में हैं। जालसाजों ने विधायक का आधार कार्ड भी हैक कर लिया। बिगड़ती कानून व्यवस्था के शिकार सिर्फ प्रदीप पटेल और संजय पाठक ही नहीं बने हैं, बल्कि इससे नाराज होकर बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
गोपाल भार्गव ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बच्चियों पर हो रही दुराचार की घटनाओं का जिक्र किया और पूछा कि इन परिस्थियों में क्या हम रावण दहन के अधिकारी हैं? उधर, वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने तो ट्विट कर सीधे मोहन सरकार को ही घेर दिया। विश्नोई ने विधायक प्रदीप पटले के दंडवत वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि पूरी सरकार शराब ठेकेदारों के आगे दंडवत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...