Google Analytics Meta Pixel इतने राज्यों में फैल चुका है बर्ड फ्लू, यहां भी मरे पक्षी - Ekhabri.com

इतने राज्यों में फैल चुका है बर्ड फ्लू, यहां भी मरे पक्षी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खतरे के बीच अब बर्ड फ्लू का खतरा भी बड़ रहा है। देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू अपने पैर पसार चुका है। राजधानी दिल्ली में भी पक्षियों के मरने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में पहले मयूर विहार में कौओं की और उसके बाद संजय झील में बत्तखों की असामान्य मृत्यु की सूचना मिली जिसके बाद परीक्षण के लिए नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू के खतरे के चलते सावधानी बरतते हुए प्रशासन ने संजय झील के साथ-साथ चार बड़े पार्क भी बंद कर दिए हैं। साउथ दिल्ली का हौज खास पार्क, साउथ वेस्ट दिल्ली के द्वारका सेक्टर नौ का पार्क, पूर्वी दिल्ली की संजय झील और वेस्ट दिल्ली का हस्तसाल पार्क पब्लिक की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंजा जंगली पक्षियों में होता है जो शहरी पक्षियों में उनसे फैल जाता है। जंगली पक्षियों के नाक, मुंह, कान से निकले द्रव और उनके मल से ये फैलता है। भारत में साल 2006, 2012, 2015 के बाद अब 2021 में बर्ड फ्लू ने हमला किया है।
मनुष्य में भी हो सकता है संक्रमण
एम्स के पूर्व निदेशक के मुताबिक, 2003-2019 के बीच विश्व के 15,00 लोग बर्ड फ्लू के संक्रमण में आए थे जिनमें से 600 लोग इस संक्रमण के चलते अपनी जान गवां बैठे थे। मिश्रा का मानना है कि बर्ड फ्लू का मृत्यु दर मनुष्यों में काफी ज्यादा होता है।
-कैसे आता है मनुष्यों में बर्ड फ्लू?
डॉक्टर बताते हैं कि मनुष्य में इंफेक्शन मरे या जिंदा संक्रमित पक्षियों से होता है, उसके आंख से, मुंह से, नाक से जो द्रव निकलता है, या उनके मल से ये फैलता है। अगर इनमें से किसी भी चीज के संपर्क में मनुष्य आता है तो उसके अंदर भी ये संक्रमण आ सकता है। अगर किसी सतह पर या किसी संक्रमित पक्षी को छूने के बाद यदि कोई मनुष्य अपनी आंख, नाक या मुंह में को हाथ लगाता है तो उसे संक्रमण का खतरा हो सकता है। यह भी देखा गया है के जब जंगली पक्षी उड़ते समय मल निष्काषित करतें हैं तो उसके संपर्क में आने से ये बीमारी शहरी पक्षियों में फैल जाती है। ऐसे में जो लोग भी पॉल्ट्री फार्म में कार्य करते हैं या पक्षियों के संपर्क में सीधे तौर पर रहते हैं उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने कि अवश्यकता है।
कोरोना से ठीक हुए लोगों को ज्यादा सावधारी की जरूरत
हालांकि कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए लोगों को कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि जो लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो रहे हैं वो लोग जरूर किसी और संक्रमण के रिस्क पर रहते हैं, उनके दूसरी बीमारी के चपेट में आने की संभावना ज्यादा रहती है क्योंकि जब भी आप एक बीमारी से ठीक होते हैं उस समय शरीर में उतनी शक्ति नहीं होती है, इम्युन सिस्टम भी कमजोर रहता है ऐसे में किसी भी और बीमारी के चपेट में आसानी से आ सकते हैं। इसलिए जो लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हुए हैं उन्हें काफी सावधान रहने की जरुरत है।
बर्ड फ्लू से जुड़े हैं कई सारे मिथ
बर्ड फ्लू में लोगों का डर उन्हें सबसे पहले अपने खान-पान में बदलाव लाने को मजबूर कर देता है। यही सवाल सब के मन में रहता है क्या अंडा या मीट खाना सही है? डॉक्टरों कि मानें तो अंडा या मीट खाने में कोई खतरा नहीं है, बशर्ते उसे कच्चा या आधा पका नहीं खाया जाए। बर्ड फ्लू का वायरस 70 डिग्री पर नष्ट हो जाता है तो इससे खाने में कोई खतरा नहीं है, लेकिन कच्चा अंडा या आधापका मांस खाने से बचें।
2003 के बाद से घरेलू पक्षियों में यह संक्रमण नहीं
कुछ लोग अपने घरों पर जाल डालते हैं ताकि पक्षी और उनका मल अंदर ना आ सके तो इसमें दो बाते हैं। पहला अगर कोई ऐसे इलाके में रह रहा है जहां पहले से संक्रमण फैला हुआ है तो यह करना उचित है। ताकि किसी तरह से पक्षियों के मल के संपर्क में वो ना आए, लेकिन अगर किसी के घर के अंदर चार-पांच पालतू पक्षी पले हुए हैं तो उन्हें इस बात से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि 2003 के बाद से घरेलू पक्षियों में यह संक्रमण नहीं देखा गया है।
कैसे करें बचाव ?
वे लोग जो पशुओं से संबंधित कार्य करते हैं जैसे उनका पालन, या वन विभाग में काम करते हैं या उनके मृत शरीर से जुडा काम करतें हैं। इस तरह के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जब भी पक्षी की डेड बॉडी के पास जाएं तो मास्क और ग्लव्स  पहन कर जाएं। अगर उनका मल साफ करें तो वह भी ग्लव्स पहनकर करें। अगर पक्षियों के द्रव से संपर्क में आते हैं  या उस पर हाथ रखते हैं जहां उनका मल पड़ा है तो सबसे पहले साबुन से अपने हाथो को धोना चाहिए क्योंकि अगर पक्षियों के द्रव या मल से संक्रमित हाथ मनुष्य अपने मुंह पर लगाता है तो उसमें भी यह संक्रमण आने का खतरा बन जाएगा। साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करने की आवश्यकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...