महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर नीतू बनीं लखपति, बढ़ा रहीं व्यवसाय
रायपुर, 06 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं से महिलाएं न केवल अपने परिवार को आर्थिक सहयोग दे रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं।
जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक की ग्राम झिक्की की नीतू गुप्ता ने सरकार की बिहान योजना से जुड़कर लखपति बनने की राह तय की है। नीतू ने मुद्रा लोन के माध्यम से अपने किराना व्यवसाय को विस्तार दिया है और अब वह अन्य ग्रामीणों को भी कम ब्याज दर पर लोन दिलाने में मदद कर रही हैं।
Ekhabri Nitu Gupta
नीतू का कहना है कि पहले उनके गांव के लोग महंगे ब्याज पर निजी लोगों से कर्ज लेते थे, लेकिन अब वह बैंक लिंकेज के माध्यम से मुद्रा लोन दिलाने की समझाइश दे रही हैं। इससे ग्रामीणों को व्यवसाय के लिए सस्ती ब्याज दर पर धनराशि मिल रही है।
नीतू न केवल किराना व्यवसाय चला रही हैं, बल्कि सिलाई का काम भी करती हैं। इसके अलावा, वह अपने पति के साथ 7 एकड़ जमीन पर टमाटर, खीरा और करेला की खेती कर रही हैं। बीते दो महीनों में नीतू ने व्यवसाय और खेती से लगभग 2.5 लाख रुपये की कमाई की है।
नीतू गुप्ता की यह सफलता कहानी प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है।
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...