बिहान की बदौलत दिव्या का घर हुआ आर्थिक रूप से सक्षम, सालाना आय 4 लाख से अधिक
रायपुर, 06 जनवरी 2025। राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की रहने वाली दिव्या निषाद 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। संघर्ष और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिव्या ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी।
Ekhabri Divya Nishad
दिव्या ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी और 2021 में कोविड-19 के दौरान उनके पति का निधन हो गया था। इस विपरीत स्थिति में भी उन्होंने हार नहीं मानी और बिहान से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने बताया, “यह गर्व की बात है कि लखपति दीदी के तौर पर राष्ट्रपति भवन जाने का मौका मिला। मेरे परिवार और गांव के लोग बेहद खुश हैं।”
दिव्या ने बिहान से जुड़ने के बाद कई कौशल सीखे। वह बैंक सखी, बैंक मित्र, और समूह की अध्यक्ष व सचिव के रूप में काम कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने अपने गांव में साड़ी, बच्चों के रेडिमेड कपड़े और किराने की दुकान भी शुरू की है। उनकी मासिक आय लगभग 33 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है।
लखपति दीदी योजना की खासियत
देशभर से चुनी गईं 10 लखपति दीदियों में दिव्या निषाद का नाम भी शामिल है। केंद्र सरकार की यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। इस पहल के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...