ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के शुरू होने से ठीक पहले दुनिया में सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने एक ऐसा दावा किया है जिसे लेकर खेलों की दुनिया सकते में आ गई है। जोकोविच ने 2022 में हुए विवाद को और हवा दी है। जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन-2022 से पहले गलत जानकारी मुहैया कराने की वजह से हिरासत में लिया गया और फिर उनका वीजा वीजा रद्द कर उन्हें वापस अपने देश भेज दिया गया था। इस दौरान मेलबर्न के ही एक होटल में उनपर कानूनी कार्रवाई होती रही। जोको ने दावा किया है कि तभी उन्हें जहर भी दिया गया था।
कोविड के दौरान पूरी दुनिया की तरह ही ऑस्ट्रेलिया में भी कोविड-19 को लेकर कड़े नियमों का पालन करवाया जा रहा था। लेकिन जोको ने टूर्नामेंट खेलने से पहले वैक्सीन नहीं लेकर ऑस्ट्रेलिया के नियमों का पालन नहीं किया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट होना पड़ा। 37 साल के सर्बियाई स्टार जोको ने GQ (गोल्ड क्वेस्ट मैग्ज़ीन) से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि मुझे मेलबर्न के होटल में जो खाना दिया गया उसमें मुझे जहर मिला हुआ था। मेरे खाने में ऊंचे स्तर का मेटल मिला था।
जोको ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से लौटकर उन्हें भयंकर बुखार हुआ था जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी आई थी। उन्होंने बताया कि अपने देश सर्बिया आने के बाद उन्होंने कुछ टेस्ट कराए थे जिसमें उनके अंदर लीड और मर्करी जैसे मेटल पाए गए। जोको ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेला और एक और ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने से चूक गए थे। जोको की नजर 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन और 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है। 2023 में उन्होंने वापसी करते हुए 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। जोकोविच ने ये भी कहा, ‘पिछली कुछ दफा से जब मैं ऑस्ट्रेलिया में आता हूं और पासपोर्ट कंट्रोल से पास जाता हूं तो मुझे पुरानी यादें याद आ जाती हैं। इमिग्रेशन से जाते हुए मैं अभी भी असहज महसूस करता हूं।’ वैसे ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स ने अबतक जोको के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जोको ने कहा कि अब वो टेनिस पर फोकस करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 12 जनवरी को सोमवार से शुरू हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...