खालिस्तानियों (Khalistani) का गढ़ बन चुके कनाडा (Canada) को हिंदू प्रधानमंत्री (Hindu Prime Minister) मिल सकता है। कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री पद के लिए दो हिंदू सांसदों (Hindu MP) ने दावेदारी ठोक दी है। कनाडा (Canada) के इस सर्वोच्च पद के लिए चंद्र आर्य और अनिता आनंद ने दावेदारी पेश की है। दोनों ही भारतीय मूल के हिंदू सांसद हैं।
कनाडा की परिवहन मंत्री अनिता आनंद (Anita Anand) को जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) का उत्तराधिकारी बनने के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। अनिता आनंद (Anita Anand) सार्वजनिक सेवा और खरीददारी मंत्री, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री और ट्रेजरी बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा 2024 से वह परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री हैं।
वहीं, भारतवंशी सांसद चंद्र आर्य (Chander Arya) ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं अपने देश के पुनर्निर्माण और भावी पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हूं। हम समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए साहसिक निर्णय लेने ही होंगे। ऐसे निर्णय जो हमारी अर्थव्यवस्था को फिर मजबूत करे। सभी कनाडाई लोगों के लिए समान अवसर पैदा करे। इसके अलावा डोमिनिक लेब्लांक, क्रिस्टिया फ्रीलैंड, मेलानी जोली, फ्रांकोइस-फिलिप चंपेन और मार्क कार्नी जैसे नाम भी विचाराधीन हैं।










