अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। सिंगापुर होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। उन्होंने अपने हाथों में पीएम का स्वागत करने वाली तख्तियां ले रखी थीं। होटल परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत हुआ। लड़कियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। ढोल बजता देख प्रधानमंत्री भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक कलाकार का ढोल लेकर दूसरे वाद्य यंत्रों के साथ ताल से ताल मिलाया।
पीएम मोदी दो दिनों की अपनी ब्रुनेई की यात्रा पूरी कर सिंगापुर पहुंचे। भारत की आर्थिक तरक्की में सिंगापुर का बड़ा योगदान है। यह देश भारत का छठवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पीएम मोदी सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे हैं। मोदी का बृहस्पतिवार को संसद भवन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात भी करेंगे।
सिंगापुर रवाना होने से पहले जारी एक बयान में मोदी ने कहा, ‘मैं सिंगापुर के साथ, विशेष रूप से उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण और सतत विकास के नये एवं उभरते क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उपायों पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं।’ नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का जायजा लेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’ मोदी ने पिछली बार वर्ष 2018 में सिंगापुर की यात्रा की थी।
आसियान देशों में सिंगापुर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पिछले साल यानी 2023 में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई सिंगापुर से भारत आया। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा सहयोग भी काफी मजबूत है। दोनों देश रक्षा क्षेत्र में एक संयुक्त कार्यकारी समूह बनाने पर भी काम कर रहे हैं। इस साल भारत और सिंगापुर के राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...