लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कथित तौर पर बंद कमरे में दो बैठकें कीं। यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली।
आदित्यनाथ ने कैंपियरगंज इलाके के एक स्कूल में भागवत से पहली मुलाकात की। भागवत यहां संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम योगी और भागवत के बीच दूसरी बैठक पक्कीबाग इलाके में सरस्वती शिशु मंदिर में रात करीब 8:30 बजे हुई। चर्चा है कि भागवत का यह दौरा नियमित नहीं है।
तीन दशकों से संघ से जुड़े एक वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना है कि भागवत उत्तर प्रदेश में हार के पीछे के प्रमुख कारणों पर आदित्यनाथ के साथ चर्चा करने वाले थे। हो सकता है कि ये दोनों बैठक इसलिए ही हुई हो। दरअसल भाजपा यूपी में सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन नतीजे उसके उलट रहे। यहां की 80 सीटों में से बीजेपी ने 33 पर ही जीत दर्ज की. जबकि 2014 के चुनाव में पार्टी ने यहां से 71 सीटें और 2019 लोकसभा चुनाव में 62 सीटें जीती थीं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने यूपी में 43 सीटें जीती हैं। इसमें से 37 पर सपा को और छह पर कांग्रेस को जीत मिली है।
सबसे चौंकाने वाले नतीजे अयोध्या मंडल से रहे। अयोध्या राम मंदिर के भरोसे बीजेपी पूरे देश में बेहतर नतीजों की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन पार्टी अयोध्या मंडल की अधिकतर सीटें हार गईं। यही नहीं, अयोध्या राम मंदिर जिस फैजाबाद सीट के तहत आता है, बीजेपी वहां भी जीत दर्ज नहीं कर पाई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...