Diwali Celebrations: देश भर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. लोगों में उत्साह का माहौल है. बुधवार की शाम से मंदिरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो गया है. अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली बार दिवाली मनाई जा रही है.
रामनगरी में छोटी दिवाली के दिन 25 लाख में दिये जलाकर रिकॉर्ड बनाए गए. इस मौके पर कई झांकियों की एक शोभायात्रा निकाली गई. जिसका स्वागत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने किया.
PM मोदी ने दी बधाई
रामनगरी में 500 सालों बाद मनाए जा रहे ऐसी दिवाली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा ‘अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय! भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित राम लला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है. अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा. मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों को सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें.’
महाकाल मंदिर में महा आरती
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. फुलझड़ी की आरती के साथ दिवाली सेलिब्रेशन दो दिनों पहले ही शुरू हो गया. मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइट्सों से सजाया गया है. वहीं जबलपुर में नर्मदा नदी के तट को 51,000 दीपों से पूरे घाट को जगमग किया गया. वहीं बिहार के कल्याणपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में 8 लाख से अधिक दीए जलाकर दिवाली मनाई गई.
कृष्ण नगरी मथुरा में भी दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह है. प्रेम मंदिर से लेकर ठाकुर राधा वल्लभलाल मंदिर में आज दिवाली मनाई जाएगी. हालांकि नंदबाबा मंदिर में दिवाली एक नवंबर को मनाई जाएगी.
बॉर्डर वाली दिवाली
भारतीय सेना की रोमियो फोर्स के जवानों ने अपने घरों से दूर, 8000 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल रेंज के पहाड़ी इलाकों में दिपक जलाकर दिवाली मनाया. देश के हर कोने में खुशी का माहौल है. लोगों में उत्साह है. आज दिन भर मंदिरों में खास पूजा का आयोजन किया गया है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...