कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुरथा बुढ़ापारा में 6 जनवरी को हुए गोलीकांड का खुलासा अब पुलिस ने कर दिया है। इस घटना में कृष्णा पांडेय नामक युवक की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसका निशाना असल में उपसरपंच रामकुमार मरकाम था। पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से एक पिस्टल, दो मैग्जिन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह गोलीकांड राजनीतिक रंजिश के चलते हुआ था। मुख्य आरोपी गजेंद्र सोरठे ने पंचायत के उपसरपंच रामकुमार मरकाम की हत्या के लिए दो लोगों, रामकुमार और राजकुमार को सुपारी दी थी। गजेंद्र की भाभी पंचायत की सरपंच थीं और इस बार वह सरपंची का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। इस चुनाव में उपसरपंच और रोजगार सहायक ने गजेंद्र की राह में रुकावट डाली, जिससे वह नाराज था और इस हत्या की योजना बनाई।
गजेंद्र ने मोरगा निवासी विरेंद्र आर्माे से संपर्क किया और एक लाख रुपये में पिस्टल, दो मैग्जिन और कारतूस प्राप्त किए। इसके बाद, उसने रामकुमार और राजकुमार को घात लगाकर उपसरपंच और रोजगार सहायक की हत्या करने का निर्देश दिया। 6 जनवरी की रात जब कृष्णा पांडेय उपसरपंच की बाइक पर बैठकर आ रहा था, तो आरोपी ने गोली चला दी। हालांकि, गोली उपसरपंच को न लगकर कृष्णा पांडेय को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव के शिव प्रसाद ने आरोपी गजेंद्र को रामकुमार और राजकुमार से मिलवाया था। पुलिस ने कई दिनों तक जांच की और अंततः सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...