Google Analytics Meta Pixel हेल्थ और टूरिज्म में छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद - Ekhabri.com

हेल्थ और टूरिज्म में छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद

रायपुर, 24 सितंबर 2025।छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थकेयर, वेलनेस और पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन में आयोजित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में कुल 3,119 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। इन परियोजनाओं से 7,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विज़न के साथ कदमताल करते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले डेढ़ साल में 350 से अधिक सुधार लागू किए हैं। अब छत्तीसगढ़ इज ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर स्पीड ऑफ डूइंग बिज़नेस के युग में प्रवेश कर चुका है।

 

हेल्थ सेक्टर में बड़ा निवेश

कार्यक्रम में 11 बड़े अस्पताल समूहों ने लगभग 2,466 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए। इससे प्रदेश में 2,800 से अधिक नए हॉस्पिटल बेड्स उपलब्ध होंगे और करीब 6,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

गिन्नी देवी गोयल मणिपाल हॉस्पिटल – 500 बेड, 307 करोड़ निवेश

माँ पद्मावती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 750 बेड, 340 करोड़ निवेश

बॉम्बे हॉस्पिटल – 300 बेड, 680 करोड़ निवेश

नीरगंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – 450 बेड, 205 करोड़ निवेश

नवा रायपुर में विकसित हो रहा मेडिसिटी प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल हब बनाएगा।

 

होटल और पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर

कार्यक्रम में 652 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव होटल व पर्यटन क्षेत्र से आए। इसमें वेस्टिन होटल रायपुर, होटल जिंजर, इन्फेरियन होटल एंड रिसॉर्ट और अम्यूज़ोरामा अम्यूज़मेंट पार्क जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से निवेशकों को विशेष लाभ मिलेगा।

Read Also  छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीटें, इलाज होगा बेहतर

 

फार्मा, एआई और पावर हब की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में फार्मा हब और नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क तैयार हो रहा है। इसके साथ ही राज्य ऊर्जा उत्पादन में भी पावर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

निवेशकों के लिए आसान प्रक्रियाएँ

सरकार ने निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो वन क्लिक सिस्टम लागू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निवेशक को अब अनुमोदन और एनओसी के लिए भटकना नहीं पड़ता।

 

रोजगार और विकास का नया अध्याय

पिछले 10 महीनों में प्रदेश को लगभग साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश छत्तीसगढ़ को हेल्थकेयर, वेलनेस और पर्यटन का नया केंद्र बनाएगा और विकसित भारत के निर्माण में राज्य अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *