रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि बस्तर संभाग के 26 संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा शान से फहराया गया। आजादी के बाद पहली बार इन गांवों में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया, जो राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों का नतीजा है।पिछले एक वर्ष में बस्तर संभाग के अंदरूनी और सुदूर क्षेत्रों में 26 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए। ये कैंप न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि विकास के केंद्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इन गांवों में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।जिला बीजापुर के गुंडम, फुटकेल, छुटवाही, कोंडापल्ली, ज़िडपल्ली, वाटेवागु, कर्रेगट्टा, पीड़िया; जिला नारायणपुर के कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोड़लियार; जिला सुकमा के टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, लखापाल, पूलनपाड़, तुमालपाड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा, मेंट्टागुड़ा; और जिला कांकेर के पानीडोबीर गांवों में सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए। सुरक्षा बलों ने इन क्षेत्रों में न केवल तिरंगा फहराया, बल्कि ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाते हुए मिठाइयों और बच्चों को चॉकलेट वितरित की। डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीएएफ, सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी, आईटीबीपी, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद ऐसे कई स्थानों पर पहली बार तिरंगा फहराया गया है। यह न केवल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि हमारे प्रयासों की सफलता का प्रमाण भी है। मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में बस्तर के हर कोने में तिरंगा फहराते हुए हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...