कवर्धा। जिला प्रशासन की सक्रियता से एक नाबालिग का विवाह रुकवाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम समनापुर में बाल विवाह होने की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को प्राप्त हुई। सूचना पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पुलिस विभाग, ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन कोटवार की टीम के साथ संयुक्त रूप से उक्त ग्राम में बालक के घर जाकर बालक की शैक्षणिक अंकसूची का परीक्षण किया गया जिसके अनुसार बालक की आयु 17 वर्ष 11 माह है, जो विवाह योग्य उम्र से कम है। टीम द्वारा बालक के विवाह योग्य उम्र होने के पश्चात विवाह करने हेतु बालक एवं उनके परिजनों को समझाइस दी गई। इसी तरह ग्राम अमलीडीह में बालिका के घर जाकर उसकी भी शैक्षणिक अंकसूची का परीक्षण किया गया, जिसके अनुसार बालिका की आयु 19 वर्ष 2 माह होना पाया गया जो विवाह योग्य उम्र हो चुकी है। साथ ही बाल विवाह रोकथाम दल द्वारा नाबालिग बालक व उनके परिवार एवं स्थल पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें 21 वर्ष कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित किया गया है तथा कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसमें सहायता करता है, को 2 वर्ष का कठोर कारावास अथवा जुर्माना 1 लाख रुपए तक हो सकता है अथवा दोना से दण्डित किया जा सकता है की जानकारी दिया गया। काफी समझाइस देने के बाद नाबालिक बालक एवं परिवार जनो ने शादी रोकने सहमति दी जिस पर बाल विवाह रोकथम दल ने विवाह स्थल पर पंचनामा एवं घोषणा पत्र तैयार कर बाल विवाह रूकवाया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण समिति के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में बाल संरक्षण समिति गठित है समिति में सरपंच पंच सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन शिक्षक एवं गांव के गणमान्य नागरिक सामिल है। जिन्हें बाल अधिकार संरक्षण विषय पर विभिन्न कार्यक्रम प्रशिक्षण आयोजित कर महिला एवं बाल विकास की टीम द्वारा जागरूक किया जाता है। लोगों में जागरूकता आने से बाल विवाह पर पूर्णत: रोक लगाई गई है। बाल विवाह रोकथाम के दौरान स्मिता सिंह, पर्यवेक्षक, जिला बाल संरक्षण इकाई से अविनाश सिंह ठाकुर, परामर्षदाता, विनय जंघेल, आउटरिच वर्कर पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, संदीप शुक्ला ग्राम पंचायत सरपंच एवं अध्यक्ष बाल संरक्षण समिति, आंगनबाडी कार्यकर्ता उपसरपंच ग्राम के पंच ग्राम पंचायत बाल संरक्षण समिति के सभी सदस्य एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...